Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली पुलिस ने मुंडका में अवैध एलपीजी ‘रिफिलिंग’ इकाई का भंडाफोड़ किया, पांच हिरासत में

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2025
in क्राइम, देश
0
दिल्ली पुलिस ने मुंडका में अवैध एलपीजी ‘रिफिलिंग’ इकाई का भंडाफोड़ किया, पांच हिरासत में

दिल्ली के मुंडका में पुलिस ने एक आवासीय क्षेत्र में संचालित एक बड़ी अवैध एलपीजी सिलेंडर ‘रिफिलिंग’ इकाई का भंडाफोड़ किया है, जिसमें पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और 500 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने स्वर्ण पार्क क्षेत्र में स्थित परिसर पर छापा मारा, जहां घरेलू सिलेंडरों में एलपीजी को अवैध रूप से वाणिज्यिक सिलेंडरों में भरा जा रहा था, ताकि सर्दियों के दौरान इन्हें ऊंची दरों पर बेचा जा सके। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के निवासियों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

अधिकारी ने कहा कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर रखे गए 563 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए, जिनमें बड़ी संख्या में घरेलू सिलेंडर भी शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा, अवैध वाणिज्यिक ‘रिफिलिंग’ प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली 15 इलेक्ट्रॉनिक गैस फिलिंग मशीन, वजन तौलने वाली दो मशीन और 372 सिलेंडर सील भी जब्त की गई हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह अवैध धंधा ‘साईं लॉजिस्टिक्स’ नामक गोदाम से किया जा रहा था। अवैध रूप से रिफिल किए गए सिलेंडरों को वितरित करने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले एक पिकअप वाहन और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पाए गए पांच श्रमिकों रामनिवास (प्रबंधक), अवनेश और मनोज कुमार (रिफिलिंग कर्मी), और अर्जुन और शारुख खान (लोडर/अनलोडर) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि यह रैकेट पीरागढ़ी निवासी विनोद कुमार द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो फिलहाल फरार है।

इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मुख्य आरोपी का पता लगाने तथा उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Tags: दिल्ली पुलिस ने मुंडका में अवैध एलपीजी
Previous Post

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, फार्महाउस से 262 करोड़ की ड्रग बरामद

Next Post

अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण को देखते हुए सोमवार शाम से दर्शन बंद

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post
अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण को देखते हुए सोमवार शाम से दर्शन बंद

अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण को देखते हुए सोमवार शाम से दर्शन बंद

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group