Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही में नाबालिग के अपहरण के आरोपी का शव तालाब में मिला, थाना प्रभारी निलंबित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
बलिया: पुलिस चौकी प्रभारी को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश, मामला दर्ज

sanketik photo

भदोही जिले में एक नाबालिग लड़के के अपहरण के आरोपी का शव रविवार को एक तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। इस सिलसिले में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

एक दिन पहले ही उसके कपड़े और एक कथित सुसाइड नोट मौके से बरामद किया गया था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि ज्ञानपुर थाने में तैनात होमगार्ड संजय यादव के बेटे सूर्यभान यादव का शव रविवार सुबह ज्ञानपुर कोतवाली अंतर्गत चकवा महावीर के पास एक तालाब से गोताखोरों की मदद से निकाला गया।

शनिवार देर रात तालाब के पास उसकी पतलून, बेल्ट, आधार कार्ड और पांच पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला था। एक स्थानीय महिला ने एक नवंबर को अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सूर्यभान यादव ने 27 अक्टूबर को उसकी बेटी का अपहरण कर लिया था।

लड़की और सूर्यभान को 19 नवंबर को बरामद किया गया। नाबालिग की चिकित्सा जांच और प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया।

एसपी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में रखा गया था, लेकिन कथित तौर पर वह हवालात से बाहर निकल गया था, जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया गया।

सूर्यभान के पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्होंने खुद अपने बेटे और लड़की को अधिकारियों को सौंप दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘अगर वह 19 नवंबर से हवालात में था, तो उसका शव तालाब में कैसे पहुंचा? पुलिस जिम्मेदार है।’

एसपी ने कहा कि घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट में लड़की के परिवार पर सूर्यभान यादव को झूठा फंसाने का आरोप लगाया गया है और दावा किया गया है कि नाबालिग ने धमकी दी थी कि अगर सूर्यभान ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया तो वह आत्महत्या कर लेगी।

मांगलिक ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि वह परेशान था और उसने अपनी जान दे दी, लेकिन सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ज्ञानपुर थाने के प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव को घटना के संबंध में लापरवाही के आरोप में रविवार रात निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल को सौंप दी गई है।

Tags: भदोही में नाबालिग के अपहरण
Previous Post

अयोध्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में निमन्त्रण नहीं मिलने पर तीर्थ पुरोहित समाज नाराज़, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर उपेक्षा का आरोप

Next Post

बहराइच में SIR के काम में ढिलाई बरतने पर पांच बूथ स्तरीय अधिकारियों पर मुकदमा

Related Posts

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
Next Post
बहराइच में दो BLO सस्पेंड; एक टीचर ने एसआईआर (SIR) करने से कर दिया था इंकार

बहराइच में SIR के काम में ढिलाई बरतने पर पांच बूथ स्तरीय अधिकारियों पर मुकदमा

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group