Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इटावा में सड़क हादसे में बाराबंकी के विधायक के भाई की मौत, दो अन्य घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 21, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र में बाराबंकी जिले के विधायक दिनेश रावत के भाई मिथलेश रावत की शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस और विधायक के करीबियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के तेज गति से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन की टक्‍कर से कार सवार मिथलेश रावत की मौत हो गई। विधायक के सहयोगी और बाराबंकी जिले के एक प्रखंड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह ने बताया कि मिथिलेश रावत (28) अपने सहयोगियों के साथ बाराबंकी आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि किलोमीटर संख्या 128 और 129 के मध्य हुई यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और रावत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार सुबह तड़के साढ़े पांच बजे लखनऊ की ओर जा रही हुंडई कार से आगे निकलने के प्रयास के तहत अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की खिड़की खुल गई और वह डिवाइडर से टकरा गई।

उन्‍होंने बताया कि कार में सवार मिथलेश रावत बाहर सड़क पर जा गिरे तथा दो अन्य हाफिज अहमद निवासी मिराजपुर एवं दिलीप पटेल घायल हो गये। घायलों को यूपीडा कर्मियों ने सैफई स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया।

अस्पताल के डॉक्टर ने बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दिनेश रावत के 28 वर्षीय भाई मिथलेश रावत को मृत घोषित कर दिया।

ऊसराहार थाना के प्रभारी (निरीक्षक) बलराज सिंह भाटी ने बताया कि राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

उन्‍होंने कहा कि पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को मृतक के शव को सौंप दिया गया। परिवार के लोगों के साथ पहुंचे विधायक अपने भाई के शव को लेकर इटावा से बाराबंकी के लिए रवाना हो गये।

Tags: इटावा में सड़क हादसे में बाराबंकी
Previous Post

PM मोदी G20 शिखर सम्मेलन में भारत का दृष्टिकोण करेगे प्रस्तुत

Next Post

अयोध्या में 23 नवंबर को रात्रि 11 बजे 26 नवंबर को रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनो का हुआ यातायात डायवर्जन

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

September 13, 2026
Next Post

अयोध्या में 23 नवंबर को रात्रि 11 बजे 26 नवंबर को रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनो का हुआ यातायात डायवर्जन

Recent Posts

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश...

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group