अयोध्या में विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित गोल्फ कार्ड (आस्था रथ) मुसीबत का सबब बन गया है। कल देर रात नशे में धुत गोल्फ कार्ड चालक ने श्री राम अस्पताल से हनुमानगढ़ी रामपथ तक कई वाहन और ठेलों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति का पैर फैक्चर हो गया और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह घटना रामनगरी में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का एक और उदाहरण है। गोल्फ कार्ड ड्राइवरों की नशाखोरी और सुरक्षा की अनदेखी ने कई लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है।
राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा से भी गोल्फ कार्ड खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसकी शिकायत कई बार यातायात कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से की है।




