अयोध्या, आरबी एकेडमी व इंटर कॉलेज हंसापुर में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार देश दीपक श्रीवास्तव व दुर्गा यादव ने पहुंच कर, बच्चों द्वारा लगाये गये तरह तरह के स्टॉल का निरीक्षण कर हौसला बढ़ाया।

विद्यालय के छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विद्यालय की छात्रा आकांक्षा यादव ने चंद्रयान-3, राज गुप्ता ने वाटर अलार्म, व शशांक यादव ने हनुमान डाइजेस्टिव सिस्टम बनाकर खूब वाहवाही बटोरी,छात्रा आराध्या प्रजापति और विशेष यादव ने भूकंप रोधी यंत्र बनाया, अन्य बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आर.बी. अकादमी व इंटर कॉलेज की प्रबंधक राजकुमारी,व सह प्रबंधक रंजीत यादव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ज्ञान बहादुर यादव, ममता पांडे, वर्षा गुप्ता, कोमल कौशल, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार यादव सहित भारी संख्या में छात्र छात्रा,सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।




