Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IAS अधिकारी पत्नी ने अपने IAS पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2025
in देश
0

जयपुर, राजस्थान में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की महिला अधिकारी ने अपने आईएएस अफसर पति के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, भारती दीक्षित ने अपने आईएएस अधिकारी पति आशीष मोदी के खिलाफ घरेलू हिंसा, शारीरिक उत्पीड़न, अवैध रूप से बंधक बनाए रखने और जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया है।

दीक्षित वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात हैं जबकि मोदी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में निदेशक हैं। दोनों राजस्थान कैडर के 2014 बैच के अधिकारी हैं।

दीक्षित ने आरोप लगाया है कि मोदी ने 2014 में उनके पिता के कैंसर से पीड़ित होने के दौरान उनकी भावनात्मक कमजोरी का फायदा उठाकर उन्हें शादी के लिए मजबूर किया। उन्होंने दावा किया कि मोदी ने अपने बारे में गलत तथ्य प्रस्तुत किए और बाद में उन्हें लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

दीक्षित ने इस बारे में सात नवंबर को जयपुर के एसएमएस अस्पताल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, मोदी अक्सर शराब पीते हैं, आपराधिक तत्वों के साथ जुड़े रहते हैं और उनके व्यवहार पर सवाल उठाने पर उनके साथ अक्सर मारपीट करते थे।

दीक्षित ने कहा कि 2018 में उनके यहां बेटी जन्मीं जिसके बाद घरेलू हिंसा और बढ़ गई। उन्होंने कहा कि कथित दुर्व्यवहार के कारण उन्हें कुछ समय के लिए जयपुर छोड़ना पड़ा लेकिन मातृत्व अवकाश के बाद वह वापस लौट आईं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अक्टूबर 2025 में मोदी और उनके एक सहयोगी ने उन्हें एक सरकारी गाड़ी में अगवा कर लिया, कई घंटों तक बंधक बनाकर रखा और तलाक न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

दीक्षित ने दावा किया कि उन्हें बंदूक के बल पर बंधक बनाकर रखा गया और फोन पर अपने पिता को गुमराह करने के लिए मजबूर किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी ने उनके कमरे में गुप्त कैमरा लगाया और गोपनीय सरकारी दस्तावेजों तक पहुंचने के लिए उनके मोबाइल फोन को अवैध रूप से अन्य उपकरणों से कनेक्ट किया। दीक्षित ने आरोप लगाया कि सेवारत आईएएस अधिकारी होने के बावजूद मोदी निजी और आपराधिक उद्देश्यों के लिए अपने पद और आधिकारिक संसाधनों का दुरुपयोग करते रहे।

शिकायत में मोदी के दो सहयोगियों सुरेंद्र विश्नोई और आशीष शर्मा का नाम है, जिन पर दीक्षित ने धमकी देने और अवैध रूप से बंधक बनाए रखने में मोदी की मदद करने का आरोप लगाया है। दीक्षित ने अपने और अपने परिवार के लिए तत्काल पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags: IAS अधिकारी पत्नी ने अपने
Previous Post

Moradabad में व्यापारी के घर फायरिंग करने वाले दो शातिर बदमाश मुठभेड़ में ढेर, ASP को लगी गोली

Next Post

व्यवसाई की लाश बनमऊ के जंगल में पाई गई

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

September 13, 2026
देश

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
Next Post
shav

व्यवसाई की लाश बनमऊ के जंगल में पाई गई

Recent Posts

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 13, 2026
0

अयोध्या, बाबा बाजार थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी 50 वर्षीय हरदेव रावत की ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में...

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

by admin
September 13, 2026
0

जकार्ता, जावा सागर में करीब 240 यात्रियों को ले जा रहे एक इंडोनेशियाई यात्री जहाज के खराब मौसम के कारण...

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

नयी दिल्ली, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने और एक...

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर पाया गया।...

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

बलरामपुर जिले में प्रादेशिक सहकारी संघ (पीसीएफ) के दो गेहूं क्रय केंद्रों से करीब 60 लाख रुपये कीमत का 228.764...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group