Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली विस्फोट : अखिलेश ने प्रधानमंत्री के आश्वासन पर भरोसा जताया, लेकिन दिया आत्मनिरीक्षण का सुझाव

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस आश्वासन पर पूरा भरोसा है कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में शामिल लोगों का पर्दाफाश होगा और उन्हें सज़ा दी जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को आत्मचिंतन करना चाहिए कि आखिर नाकामी कहां है।राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार शाम हुए विस्फोट के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने कहा है कि यह एक साज़िश थी और इसकी गहन जांच होगी। हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री और सरकार यह खुलासा करेंगे कि राष्ट्रीय राजधानी के बीचों-बीच, हमारी आज़ादी के प्रतीक के पास, जहां प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं, इतनी बड़ी घटना के पीछे कौन था।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना ‘बेहद दुखद’ है और उन्होंने पारदर्शी जांच की माँग की। सपा प्रमुख ने कहा, ‘यह बेहद दुखद है कि इतने महत्वपूर्ण स्थान पर, जो हमारी आज़ादी का प्रतीक है और जिसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने के लिए करते हैं, इतने सारे लोगों की जान चली गई। सच्चाई सामने आनी ही चाहिए कि साजिशकर्ता कौन थे।

जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं, तो खुफिया एजेंसियां सवालों के घेरे में क्यों आ जाती हैं?’

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें किसी सुरक्षा चूक का संदेह है, कन्नौज से लोकसभा सदस्य ने कहा कि सरकार और जांच कर रही एजेंसियों पर भरोसा करना ज़रूरी है।

उन्होंने कहा, ‘हमें अपने निर्वाचित प्रधानमंत्री पर भरोसा रखना चाहिए, जिन्होंने देश को आश्वासन दिया है कि साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरा देश चाहता है कि आतंकवाद खत्म हो और ऐसी घटनाएं फिर कभी न हों।’

उन्होंने कहा, ‘हमें यह भी सोचना होगा कि एक ही पार्टी के लगातार सत्ता में रहने के बावजूद ऐसी घटनाएं क्यों होती रहती हैं।’

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में यादव ने दावा किया कि पत्रकारों को कुछ तथ्यों की जानकारी थी, लेकिन वे उनके बारे में खुलकर बात नहीं कर सकते थे।

उन्होंने कहा, ‘आप भी सच जानते हैं, लेकिन आप चाहते हैं कि मैं इसे बताऊँ। आप इसे जानते हैं, लेकिन अभी नहीं कह सकते और इस समय, हम भी ऐसे सवाल नहीं उठा सकते। फिलहाल, हमें सरकार पर भरोसा करना चाहिए।’

सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में हुए विस्फोट ने इलाके में तबाही मचा दी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इस घटना में 20 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।

इस विस्फोट को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों और उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरे राज्य में सतर्कता बढ़ा दी है।

बिहार विधानसभा चुनावों का ज़िक्र करते हुए यादव ने दावा किया कि भाजपा हार की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ‘जनता ने पहले चरण में ही अपना फ़ैसला सुना दिया है। महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।’’

समाजवादी पार्टी बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन का हिस्सा है। मौजूदा चुनावों के दौरान अनियमितताओं की खबरों पर, यादव ने कहा कि ऐसे मुद्दे ‘नए नहीं’ हैं और उन्होंने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

Tags: अखिलेश ने प्रधानमंत्री के आश्वासन
Previous Post

बिहार में दोपहर एक बजे तक 47.62 फीसदी मतदान, किशनगंज 51.86 प्रतिशत के साथ अव्वल

Next Post

Moradabad में व्यापारी के घर फायरिंग करने वाले दो शातिर बदमाश मुठभेड़ में ढेर, ASP को लगी गोली

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Featured

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

September 13, 2026
Next Post

Moradabad में व्यापारी के घर फायरिंग करने वाले दो शातिर बदमाश मुठभेड़ में ढेर, ASP को लगी गोली

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group