Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली विस्फोट मामले में कार चालक का फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से था संबंध: सूत्र

admin by admin
November 11, 2025
in क्राइम, देश
0
दिल्ली विस्फोट मामले में कार चालक का फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से था संबंध: सूत्र

नयी दिल्ली, लाल किले के पास जिस कार में सोमवार शाम को विस्फोट हुआ, उसके चालक का कथित तौर पर फरीदाबाद आतंकवादी मॉड्यूल से संबंध था। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई है।

सूत्रों के अनुसार पुलवामा का निवासी और पेशे से चिकित्सक उमर मोहम्मद कथित तौर पर वह हुंदै आई20 कार चला रहा था, जो लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग क्षेत्र में हुए विस्फोट में इस्तेमाल हुई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डिटोनेटर का इस्तेमाल किया गया हो सकता है।

पुलिस सूत्र ने कहा कि प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिलता है कि दिल्ली में हुए विस्फोट का फरीदाबाद के आतंकवादी मॉड्यूल से संबंध हो सकता है, जहां से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया था। सूत्र ने कहा, “अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।”

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में “मास्क पहने हुए एक व्यक्ति” को कार चलाते हुए देखा जा सकता है। उसने कहा कि कई टीम को लाल किले और उसके आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के लिए तैनात किया गया है।

दिल्ली पुलिस सोमवार शाम को धीमी गति से चल रही कार में शक्तिशाली विस्फोट होने के बाद ‘हाई अलर्ट’ पर है। विस्फोट में कम से कम नौ लोग मारे गए, 20 लोग घायल हुए और कई वाहन जल गए।

विस्फोट के कुछ घंटे पहले पुलिस ने तीन चिकित्सकों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर ‘सफेदपोश’ आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त करने का दावा किया था।

पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद में जब्त की गई विस्फोटक सामग्री में अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार विस्फोटक में 360 किलोग्राम ज्वलनशील सामग्री और कुछ हथियार व गोलियां भी जब्त की गईं। ज्वलनशील सामग्री को अमोनियम नाइट्रेट माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उमर मोहम्मद फरीदाबाद मॉड्यूल में शामिल एक और चिकित्सक था।

सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के एक व्यक्ति तारिक को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसने कथित तौर पर उमर मोहम्मद को हुंदै आई20 कार दी थी।

सूत्रों ने कहा कि अपने आतंकवादी मॉड्यूल के साथी चिकित्सकों की गिरफ्तारी के बाद उमर मोहम्मद ने डर के कारण यह आतंकवादी हमला किया, क्योंकि उसे भी गिरफ्तार होने का डर था।

विस्फोट के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी सीमा बिंदुओं पर वाहनों की जांच तेज की जा चुकी है।

सूत्र ने कहा, “हमें यह भी पता चला है कि विस्फोट से पहले, कार पास के एक पार्किंग स्थल में तीन घंटे तक खड़ी रही थी। विभिन्न पार्किंग स्थल के फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है।”

उन्होंने कहा कि संदिग्धों का पता लगाने के लिए दारियागंज और पहाड़गंज क्षेत्रों में रात भर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने होटलों में भी पूछताछ की है।

दिल्ली के सभी थानों को सतर्क रहने और स्थानीय बाजारों, मेट्रो स्टेशनों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और विशेष प्रकोष्ठ, फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) और स्थानीय पुलिस की कई टीम विस्फोट के घटनाक्रम की जांच कर रही हैं।

सूत्र ने कहा कि वे यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या यह “आत्मघाती बम हमला” और एक बड़ी आतंकवादी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने कहा कि विस्फोट सोमवार शाम लगभग 6:52 बजे हुआ, जब एक धीमी गति से चलती हुई हुंदै आई20 कार लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर पहुंची।

उन्होंने कहा, “वाहन में यात्री सवार थे। पास की अन्य कार भी प्रभावित हुईं। दिल्ली पुलिस, एफएसएल, एनआईए और एनएसजी की विभिन्न टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया।”

पुलिस ने कहा कि नौ लोग मारे गए, जबकि दो महिलाओं समेत 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से 12 दिल्ली के निवासी हैं, और आठ लोग अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में उत्तर प्रदेश के अमरोहा के अशोक कुमार (34) और दिल्ली के अमर कटारिया (35) शामिल हैं, जबकि अन्य की पहचान नहीं हो पाई। उनकी उम्र 28 से 58 साल के बीच है।

Tags: दिल्ली विस्फोट मामले में कार चालक
Previous Post

दिल्ली विस्फोट: अमित शाह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक; मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हुई

Next Post

भारत के साथ व्यापार समझौता करने के ‘बेहद करीब’ है अमेरिका : ट्रंप

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post
भारत के साथ व्यापार समझौता करने के ‘बेहद करीब’ है अमेरिका : ट्रंप

भारत के साथ व्यापार समझौता करने के ‘बेहद करीब’ है अमेरिका : ट्रंप

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group