Thursday, October 16, 2025
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result

Ayodhya के 56 घाटों पर 28 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Atul Srivastav by Atul Srivastav
5 days ago
in अयोध्या, देश
A A
Ayodhya Deepotsav के लिए राम नगरी हुई तैयार, ऐसे होगा प्रभु का भव्य स्वागत

अयोध्या, प्रदेश में भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 56 घाटों पर इस वर्ष 28 लाख दीप जलाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी चल रही है। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि अयोध्या इस वर्ष एक बार फिर विश्व मंच पर अपनी आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रकाश फैलाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में इस बार नौवां दीपोत्सव-2025 अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है।

Related articles

छत्तीसगढ़ में बस्तर क्षेत्र के तीन जिलों में 43 महिला नक्सलियों समेत 78 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में बस्तर क्षेत्र के तीन जिलों में 43 महिला नक्सलियों समेत 78 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

अयोध्या:  सोहावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिर्रा मोहम्मदपुर के सचिव अतुल सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अयोध्या: सोहावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिर्रा मोहम्मदपुर के सचिव अतुल सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उच्चतम न्यायालय ने दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में हरित पटाखे फोड़ने की दी अनुमति

सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, सभी राज्य फोड़ेंगे हरित पटाखे: शिवकाशी के पटाखा निर्माता

उच्चतम न्यायालय ने दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में हरित पटाखे फोड़ने की दी अनुमति

उच्चतम न्यायालय ने दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में हरित पटाखे फोड़ने की दी अनुमति

सरयू नदी के तट के 56 घाटों पर लगभग 28 लाख दीपों के प्रज्वलन के लिए 28 लाख दिए बिछाए जाएंगे, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करेगा। इस वर्ष आयोजन की विशेषता यह है कि पहली बार लक्ष्मण किला घाट को दीपोत्सव में शामिल किया गया है।

यह दीपोत्सव केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिकता और विश्वबंधुत्व का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में यह आयोजन न केवल अयोध्या के विकास और राम मंदिर निर्माण के विजन को आगे बढ़ा रहा है, बल्कि उत्तर प्रदेश को धार्मिक पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है।

इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु और देश-विदेश से आए पर्यटक रामनगरी की इस दिव्य आभा के साक्षी बनेंगे।

बयान के अनुसार लक्ष्मण किला घाट पर पहली बार सवा चार लाख दीप प्रज्वलित होंगे। राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट पर करीब साढ़े चार लाख दीप जलाए जाएंगे। भजन संध्या घाट पर साढ़े पांच लाख दीपों की रौशनी से सरयू तट अलौकिक चमक में नहाएगा।

मुख्य आकर्षण राम की पैड़ी रहेगी, जहां 15 से 16 लाख दीपों की अविरल ज्योति से पूरा घाट जगमगा उठेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं दीप प्रज्वलित कर इस भव्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बन जाएगा।

बीते वर्षों में अयोध्या का दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है। इस बार लक्ष्य है उस रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाकर 28 लाख दीपों का नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का। इसके लिए सरकार, प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं की टीमें युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी हैं। दीपों की सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक मंचन, और पर्यटकों के स्वागत की रूपरेखा बारीकी से तैयार की जा रही है।

Tags: Ayodhya के 56 घाटों पर 28 लाख दीप जलाकर
Previous Post

बागपत में मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी व दो बेटियों की बेरहमी से हत्या

Next Post

बलिया में ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डालने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Atul Srivastav

Atul Srivastav

Related Posts

No Content Available
Load More
Next Post
नोएडा: श्रमिकों की मौत के मामले में ठेकेदार गिरफ्तार

बलिया में ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डालने के आरोप में युवक गिरफ्तार

गिल के शतक से भारत का विशाल स्कोर, जडेजा ने वेस्टइंडीज का शीर्ष क्रम झकझोरा

गिल के शतक से भारत का विशाल स्कोर, जडेजा ने वेस्टइंडीज का शीर्ष क्रम झकझोरा

गाजियाबाद में प्रधानाचार्य ने स्कूल में कक्षा छह की छात्रा से किया दुष्कर्म

लखनऊ: नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: संदिग्ध परिस्थित में सीआईएसएफ उपनिरीक्षक, पत्नी कमरे में मिले मृत

हरदोई में युवक ने हंसिये से प्रहार कर की मां की हत्या; बहन घायल

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in