Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

admin by admin
November 7, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

भदोही जिले के ज्ञानपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अधिकारी बनकर उसकी बरामदगी का दावा करते हुए उसकी मेडिकल जांच के नाम पर 12 हजार रुपये ठगने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से शुक्रवार को बताया कि पिछली 27 अक्टूबर को ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की का कोचिंग जाते समय रास्ते में संजय यादव नामक व्यक्ति ने कथित रूप से अपहरण कर लिया था। इस सिलसिले में विगत एक नवंबर को मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि परिजन ने बाद में आरोप लगाया कि लड़की के अपहरण का मामला दर्ज होने के दूसरे दिन से ही उनकी बेटी को दबाव में लेकर कुछ वीडियो बनाए गए और उसकी मां के मोबाइल फोन पर भेजे गए।

मांगलिक ने बताया कि छात्रा की मां का कहना है कि इसी बीच एक व्यक्ति ने परिजन को फोन करके खुद को पुलिस की अपराध शाखा का अधिकारी बताया और कहा कि उसकी बेटी मिल गई है और उसकी मेडिकल जांच कराने के लिए 12 हजार रूपये लगेंगे। यह कहकर उसके पति से 12 हज़ार रूपये ऑनलाइन ले लिए गए। मगर अब तक उसकी बेटी नहीं मिली।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्रा की मां ने बृहस्पतिवार को उनसे मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और बेटी को बरामद करने और कथित क्राइम ब्रांच अधिकारी द्वारा 12 हजार रुपये की ठगी करके ली गई धनराशि वापस दिलाने का अनुरोध करते हुए एक तहरीर दी है।

उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर साइबर अपराध थाने में भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में बृहस्पतिवार शाम मुकदमा दर्ज किया गया।

छात्रा के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी का अपहरण करने के आरोपी संजय यादव का पिता सूर्यभान यादव ज्ञानपुर कोतवाली में होमगार्ड्स जवान के पद पर तैनात है इसलिए स्थानीय पुलिस उसके प्रभाव में आकर उनकी बेटी को बरामद नहीं कर रही है।

मांगलिक ने बताया कि साइबर क्राइम थाना और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस को तत्काल पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर छात्रा को सकुशल बरामद करने का निर्देश दिया गया है।

Tags: भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर
Previous Post

लखनऊ: करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में बैंक के उपप्रबंधक समेत तीन लोग गिरफ्तार

Next Post

अमेठी: संदिग्ध हालात में घायल मछली व्यवसायी की मौत, परिजन ने लगाया मारपीट का आरोप

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

September 23, 2026
क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

September 23, 2026
Next Post
shav

अमेठी: संदिग्ध हालात में घायल मछली व्यवसायी की मौत, परिजन ने लगाया मारपीट का आरोप

Recent Posts

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक बोलेरो कार पलटने से उसमें सवार एक...

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती के छोटे भतीजे...

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की...

sanketik photo

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय तीन व्यक्ति डूब गए जिसके बाद मंगलवार पूरी रात तलाशी...

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी मांग है कि सरकार बुलडोजर कार्रवाई में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group