Sunday, April 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

छत्तीसगढ़ में लालबत्ती पर यात्री ट्रेन को नियंत्रित करने में विफलता के कारण हुई दुर्घटना: रिपोर्ट

admin by admin
November 5, 2025
in देश
0
बिलासपुर ट्रेन हादसा: जोरदार धमाका हुआ, फिर हर तरफ चीख-पुकार- चश्मदीद

छत्तीसगढ़ में एक यात्री ट्रेन और खड़ी हुई मालगाड़ी की टक्कर से संबंधित मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेन चालक दल लालबत्ती पर ट्रेन को नियंत्रित करने में विफल रहा। रेलवे विशेषज्ञों ने यह जांच की है।

स्थानीय मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट (एमईएमयू) यात्री ट्रेन ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक खड़ी हुई मालगाड़ी को टक्कर मार दी थी, जिसमें लोको पायलट समेत 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कहा गया है, “ट्रेन संख्या 68733 (एमईएमयू लोकल) का चालक दल खतरे के सिग्नल संख्या एजे-5 पर ट्रेन को नियंत्रित करने में विफल रहा और वह ट्रेन संख्या एन/एमडीआईटी (मालगाड़ी) के पिछले ब्रेक वैन (अंतिम डिब्बे) से टकरा गई।”

रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रेन संख्या 68733 के चालक दल ने खतरे के सिग्नल से पहले सही समय और स्थान पर ट्रेन को नियंत्रित नहीं किया और ‘एसपीएडी’ (सिग्नल पास्ड एट डेंजर) का उल्लंघन किया — यानी लाल सिग्नल को पार कर दिया।

जांच रिपोर्ट पांच विशेषज्ञों ने तैयार की, हालांकि केवल तीन ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं। सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के प्रतिनिधि ने रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, आठ कोच (छह यात्री कोच और दोनों छोर पर दो मोटर कोच) वाली एमईएमयू ट्रेन ने अपराह्न तीन बजकर 48 मिनट पर गेवरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो से बिलासपुर की ओर ‘अप’ लाइन पर प्रस्थान किया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ट्रेन लाल बत्ती को पार कर अगली लाल बत्ती पर खड़ी 59 वैगन वाली मालगाड़ी के पिछले ब्रेक वैन से 3 बजकर 50 मिनट पर टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मालगाड़ी का ब्रेक वैन पूरी तरह पलट गया और यात्री ट्रेन का आधा मोटर कोच (लोकोमोटिव) ब्रेक वैन के अगले वैगन पर चढ़ गया।

रिपोर्ट के अनुसार, लोको पायलट और सहायक लोको पायलट मोटर कोच में घायल अवस्था में मिले। बाद में लोको पायलट की मौत हो गई, जबकि सहायक लोको पायलट को अन्य यात्रियों के साथ तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा ‘अप’ लाइन पर हुआ और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बीच की लाइन पर टावर कार चलाकर राहत कार्य किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है, “बीच की लाइन को शाम चार बजकर 30 मिनट पर ट्रेन परिचालन के लिए फिट घोषित किया गया और चौथी लाइन 4 बजकर 50 मिनट पर चालू की गई। राहत कार्य टावर कार के कर्मचारियों ने शाम 4 बजकर 7 मिनट पर शुरू किया।।”

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सहायक लोको पायलट के अस्पताल में भर्ती होने के कारण उसकी ‘श्वास विश्लेषण जांच’ नहीं की जा सकी।

रिपोर्ट में गेवरा स्टेशन मास्टर का बयान भी शामिल है, जिसमें उन्होंने कहा कि एमईएमयू ट्रेन के प्रस्थान के बाद उन्हें गार्ड से वीएचएफ संचार के माध्यम से संदेश मिला कि टक्कर हो गई है और एम्बुलेंस भेजी जाए।

एक अधिकारी ने बताया, “रेलवे सुरक्षा आयुक्त अब इस दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे और विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे।

Tags: छत्तीसगढ़ में लालबत्ती पर यात्री ट्रेन
Previous Post

बिहार विस चुनाव: पहले चरण में तेजस्वी, सम्राट व विजय सिन्हा समेत 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

Next Post

UP Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों का एलान, देखें कार्यक्रम

Next Post
UP Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों का एलान, देखें कार्यक्रम

UP Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों का एलान, देखें कार्यक्रम

Recent Posts

  • मार्च में एलपीजी की खपत 13 प्रतिशत घटकर 23.79 लाख टन पर
  • TCS यौन उत्पीड़न मामला: पीड़िता ने बताया आरोपी ने अपनी शादी की बात छिपाई, धर्मांतरण का डाला दबाव
  • ईरानी सेना की गोलीबारी के बीच एक भारतीय पोत ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया
  • कानपुर में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वा नाबालिग बेटियों की गला रेतकर हत्या की, गिरफ्तार
  • KKR vs RR, IPL 2026: खराब फॉर्म से जूझ रही केकेआर के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेंगे रॉयल्स

Recent Comments

  1. minoxidil pills for women cost on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  2. vibramycin online order on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. lasix pill 40 mg on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  4. generic diflucan 150 mg on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  5. lasix generic cost on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

भारत ने अमेरिका से 22 लाख टन एलपीजी आयात के लिए एक साल का किया समझौता

मार्च में एलपीजी की खपत 13 प्रतिशत घटकर 23.79 लाख टन पर

April 19, 2026
TCS यौन उत्पीड़न मामला: पीड़िता ने बताया आरोपी ने अपनी शादी की बात छिपाई, धर्मांतरण का डाला दबाव

TCS यौन उत्पीड़न मामला: पीड़िता ने बताया आरोपी ने अपनी शादी की बात छिपाई, धर्मांतरण का डाला दबाव

April 19, 2026
ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने कहा होर्मुज जलडमरूमध्य पर पहले जैसी स्थिति; सशस्त्र बलों का सख्त प्रबंधन और नियंत्रण

ईरानी सेना की गोलीबारी के बीच एक भारतीय पोत ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

April 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in