Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

केरल में छापेमारी में सेना और दूतावास की जाली मुहरों वाली महंगी कारें जब्त

admin by admin
September 24, 2025
in देश
0

कोच्चि, सीमा शुल्क निवारक विभाग के अधिकारियों ने सेना और अमेरिकी दूतावास की मुहरों वाले जाली दस्तावेजों के साथ भूटान से अवैध रूप से भारत लाए गए महंगे वाहनों का पता लगाने, उनकी पहचान करने और उन्हें जब्त करने के लिए समूचे केरल में कई जगहों पर छापेमारी की।

कोच्चि स्थित सीमा शुल्क निवारक आयुक्तालय के आयुक्त टी. तिजू ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मंगलवार को राज्य भर में फिल्म कलाकार पृथ्वीराज सुकुमारन, दुलकर सलमान और अमित चक्कलक्कल के आवासों सहित लगभग 30 स्थानों पर तलाशी ली गई और 36 महंगी कारें जब्त की गईं।

इस अभियान का कूट नाम ‘ऑपरेशन नुमखोर’ है। भूटानी भाषा में ‘नुमखोर’ का अर्थ ‘वाहन’ होता है।अभियान का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि अवैध रूप से भारत लाकर देश में बेचे जाने वाले इन वाहनों में से कई का इस्तेमाल सोने और मादक पदार्थ की तस्करी के लिए भी किया जाता था और इस संबंध में मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे इस तरह से कारों, सोने और नशीले पदार्थों की तस्करी कर सकते हैं, तो वे कुछ भी ला सकते हैं। इसलिए यह देश की राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।

सीमा शुल्क निवारक आयुक्त ने यह भी कहा कि उनकी प्रारंभिक जांच में तस्करी किए गए वाहनों के संबंध में आयकर और जीएसटी (माल एवं सेवा कर) चोरी के साथ-साथ धन शोधन जैसी कई अन्य अवैध गतिविधियों का भी पता चला है।

उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या ऐसी अवैध गतिविधियों से प्राप्त धन का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया गया था।

आयुक्त ने बताया कि अभियान के तहत कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, कोझिकोड, मलप्पुरम तथा अन्य स्थानों पर एक साथ छापे मारे गए।

भूटान के रास्ते भारत में महंगी गाड़ियों के अवैध आयात के पीछे गिरोह की कार्यप्रणाली का ब्योरा देते हुए अधिकारी ने बताया कि ‘‘इन कारों को या तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हालत में, कंटेनरों के अंदर या पर्यटक वाहनों की आड़ में भारत लाया जाता था।

तिजू ने बताया, ‘‘वाहनों को भारत लाने के बाद उन्हें सावधानीपूर्वक जाली दस्तावेजों का उपयोग करके देश के विभिन्न हिस्सों में पंजीकृत किया जाता है। गौरतलब है कि इन वाहनों के पंजीकरण के लिए फर्जी तरीके से भारतीय सेना और अमेरिकी दूतावास सहित विदेशी दूतावासों के नाम, मुहर और उनके प्रतीक चिह्नों का इस्तेमाल किया जाता है।

उन्होंने कहा कि इन वाहनों को जाली दस्तावेजों के साथ भारत लाया गया था, जिससे यह पता नहीं चल पाया कि असली मालिक कौन था।

अधिकारी ने बताया कि केरल परिवहन आयुक्तालय, एटीएस और राज्य पुलिस की मदद से लगभग 30 जगहों पर छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि भारत-भूटान सीमा के जरिए ‘अधिक कीमत वाली सेकेंड-हैंड कारों’ की भारत में तस्करी की खुफिया जानकारी के आधार पर ये छापे मारे गए।

उन्होंने कहा कि एजेंसी की शुरुआती जांच से पता चला है कि अधिकतर गाड़ियां पृथ्वीराज और दुलकर जैसे धनी व्यक्तियों के पास हैं, जिन्होंने ‘‘जानबूझकर या अनजाने में’’ ऐसी गाड़ियां खरीदी थीं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पृथ्वीराज का कोई वाहन जब्त नहीं किया गया, लेकिन दुलकर सलमान के दो वाहनों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उनके वाहनों के दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उन्हें इन अवैध गतिविधियों की जानकारी थी या नहीं।

तिजू ने कहा, ‘‘उन्हें बयान दर्ज कराने के वास्ते हमारे सामने पेश होने के लिए समन जारी किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि अगर यह पता चलता है कि वाहन अवैध रूप से भारत लाए गए थे, चाहे उनके वर्तमान मालिकों को इसकी जानकारी हो या नहीं, तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।

उन्होंने यह जानकारी सामने आती है कि वाहन के मौजूदा मालिकों को इनके अवैध होने की सूचना थी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सिर्फ केरल में ही लगभग 150 से 200 ऐसे वाहन थे, जिनमें से 36 को दिन भर की कार्रवाई के दौरान जब्त कर लिया गया और बाकी वाहनों को भी जब्त किए जाने तक छापेमारी जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि ये वाहन केरल में पंजीकृत नहीं हैं और राज्य में अज्ञात व्यक्तियों के नाम पर चल रहे हैं, जिनका पता लगाना मुश्किल है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, ऐसे वाहन हमारे लिए खतरा हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि ऐसे वाहन अन्य राज्यों में भी हैं और इसलिए, पूरे देश में अभियान चलाने की संभावना है।

Tags: केरल में छापेमारी में सेना और दूतावास
Previous Post

उत्तराखंड एसएसएससी की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Next Post

दिल्ली प्रबंधन संस्थान में छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में स्वयंभू धर्मगुरु पर मामला दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
देश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

September 24, 2026
देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
Next Post

दिल्ली प्रबंधन संस्थान में छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में स्वयंभू धर्मगुरु पर मामला दर्ज

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group