Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बागेश्वर में बच्चे के इलाज में लापरवाही से मौत; तीन चिकित्सकों समेत आठ के खिलाफ कार्रवाई

admin by admin
September 23, 2025
in देश
0

उत्तराखंड में बागेश्वर जिला चिकित्सालय में दो माह पहले कथित तौर पर समय से इलाज न मिल पाने के कारण डेढ़ साल के एक बच्चे की मौत के मामले में राज्य सरकार ने गंभीर लापरवाही के दोषी पाए गए तीन चिकित्सकों सहित आठ अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मामले में जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट तथा आरोपी चिकित्सकों तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को जारी कारण बताओ नोटिस के उत्तर पर विचार करने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा यह कार्रवाई की गयी है।

अधिकारियों के मुताबिक, बागेश्वर जिला चिकित्सालय के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा को असंवेदनशीलता, एंबुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित न करने तथा प्रशासनिक अक्षमता के आरोप में तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है तथा उन्हें स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं मंडल के साथ संबद्ध किया गया है।

उन्होंने बताया कि ‘108 वाहन’ चालक ईश्वर सिंह टोलिया एवं लक्ष्मण कुमार को असंवेदनशीलता तथा कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में एक माह तक कार्य से विरक्त रहने का आदेश दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं ।

उनके मुताबिक, बागेश्वर जिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. भूरेन्द्र घटियाल, नर्सिंग अधिकारी महेश कुमार और हिमानी एवं कक्ष सेवक सूरज सिंह कन्नाल को असंवेदनशीलता व उदासीनता बरतने के आरोप में कठोर चेतावनी जारी करते हुए उन्हें भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने की हिदायत दी गई है।

इसके अलावा, बागेश्वर जिला चिकित्सालय में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अंकित कुमार को बालक के प्रति सहानुभूति न दिखाने तथा उदासीनता के आरोप में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई है । उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग का स्पष्ट संदेश है कि हर अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूरी संवेदनशीलता के साथ निभाएं, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

जुलाई माह के आखिर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं आयुक्त को मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए थे और कहा था कि अगर प्रकरण में कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

वीडियो में बच्चे के पिता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को एक के बाद एक कई अस्पतालों में रेफर किया गया और उसे ले जाने के लिए समय से एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं कराई गयी जिसके कारण उसे इलाज मिलने में देरी हुई और उसकी मौत हो गयी ।

Tags: बागेश्वर में बच्चे के इलाज में
Previous Post

अफगान किशोर विमान के ‘लैंडिंग गियर’ कक्ष में छिपकर दिल्ली पहुंचा

Next Post

कानपुर में युवती की हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर यमुना नदी में फेंकने का मामला; दो गिरफ्तार

Related Posts

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
Next Post

कानपुर में युवती की हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर यमुना नदी में फेंकने का मामला; दो गिरफ्तार

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group