Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अभिषेक का तूफानी अर्धशतक, भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया

admin by admin
September 22, 2025
in खेल, देश
0

दुबई, अभिषेक शर्मा के तूफानी अर्धशतक और शुभमन गिल के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारत ने एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया।

पाकिस्तान के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अभिषेक (74 रन, 39 गेंद, छह चौके, पांच छक्के) और गिल (47 रन, 28 गेंद, आठ चौके ) के बीच पहले विकेट की 105 रन की साझेदारी की बदौलत सात गेंद शेष रहते चार विकेट पर 174 रन बनाकर जीत दर्ज की। तिलक वर्मा ने भी 19 गेंद में दो छक्कों और दो चौकों से नाबाद 30 रन की उम्दा पारी खेली।

पाकिस्तान की ओर से हारिस राऊफ (26 रन पर दो विकेट) और फहीम अशरफ (31 रन पर एक विकेट) ने प्रभावी गेंदबाजी की लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। लीग मैच की तरह इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।

पाकिस्तान ने इससे पहले सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की 45 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों से 58 रन की पारी की मदद से पांच विकेट पर 171 रन बनाए। फरहान ने सईम अयूब (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी भी की। मोहम्मद नवाज (21) और फहीम अशरफ (नाबाद 20) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

भारत की तरफ से शिवम दुबे ने 33 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि हार्दिक पंड्या (29 रन पर एक विकेट) और कुलदीप यादव (31 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट हासिल किया। जसप्रीत बुमराह महंगे साबित हुए और उन्होंने चार ओवर में 45 रन लुटाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को अभिषेक और शुभमन ने तूफानी शुरुआती दिलाई। दोनों ने पावर प्ले में 69 रन जोड़े।

अभिषेक ने शाहीन शाह अफरीदी की पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। गिल ने भी अगले ओवर में ऑफ स्पिनर सईम अयूब पर दो चौके मारे।

अभिषेक नौ रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब शाहीन की गेंद पर नवाज उनका मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे। गिल ने इसी ओवर में दो चौके मारे।

अभिषेक ने लेग स्पिनर अबरार अहमद (42 रन पर एक विकेट) का स्वागत लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ किया और फिर राऊफ की गेंद पर दो रन के साथ पांचवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। गिल ने छठे ओवर में अयूब पर दो चौके मारे जबकि अभिषेक ने भी चौका जड़ा।

अभिषेक ने अगले ओवर में अबरार पर दो छक्के मारे और इस दौरान लॉन्ग ऑन पर फखर जमां ने उनका कैच भी टपकाया। उन्होंने अयूब पर चौके के साथ 24 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

अभिषेक और गिल ने सिर्फ नौवें ओवर में भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। तेज गेंदबाज फहीम ने गिल को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा।

हारिस राऊफ ने सूर्यकुमार यादव को थर्ड मैन पर अबरार के हाथों कैच कराके भारत को दूसरा झटका दिया। भारतीय कप्तान खाता भी नहीं खोल पाए।

अभिषेक ने फहीम पर दो चौकों के साथ दबाव कम किया। उन्होंने अबरार पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से लंबा छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर लॉन्ग ऑन पर ही राऊफ को कैच दे बैठे जिससे भारत का स्कोर तीन विकेट पर 123 रन हो गया।

संजू सैमसन और वर्मा ने इसके बाद मोर्चा संभाला। सैमसन ने फहीम जबकि वर्मा ने शाहीन पर चौका जड़ा। भारत को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 32 रन की दरकार थी।

अबरार के 16वें ओवर में सिर्फ पांच रन बने जबकि अगले ओवर में राऊफ ने सैमसन को बोल्ड कर दिया। हार्दिक पंड्या आते ही राऊफ पर चौका जड़ा। भारत को अंतिम तीन ओवर में 19 रन की जरूरत थी।

वर्मा ने फहीम पर छक्के के बाद और शाहीन की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ भारत की जीत सुनिश्चित की।

इससे पहले सूर्यकमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। फरहान मैच की तीसरी ही गेंद पर भाग्यशाली रहे जब पंड्या की गेंद पर थर्ड मैन पर अभिषेक ने उनका कैच टपका दिया।

फखर जमां (15) ने बुमराह पर लगातार दो चौके जड़कर तेवर दिखाए जबकि हार्दिक की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। वह हालांकि अगली गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच दे बैठे।

सईम अयूब ने पंड्या पर चौके से खाता खोला जबकि फरहान ने भी बुमराह पर दो चौके मारे।

अयूब हालांकि अगले ओवर में भाग्यशाली रहे जब वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कुलदीप उनका आसान कैच लपकने में नाकाम रहे। फरहान ने बुमराह पर दो और चौके मारे जिससे पाकिस्तान ने पावर प्ले में एक विकेट पर 55 रन बनाए।

फरहान ने चक्रवर्ती पर पारी का पहला छक्का जड़ा और फिर कुलदीप पर भी छक्का मारा। अयूब ने भी कुलदीप की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए।

फरहान ने अक्षर पर छक्के के साथ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। दुबे ने अयूब को अभिषेक के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। पाकिस्तान के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ।

बाउंड्री के सूखे के बीच हुसैन तलत (10) कुलदीप की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में शॉर्ट थर्ड मैन पर चक्रवर्ती को कैच दे बैठे।

फरहान भी दुबे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहरा गए और मिड ऑफ पर सूर्यकुमार ने आसान कैच लपका जिससे पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 115 रन हो गया।

मोहम्मद नवाज ने दुबे पर छक्के और चौके के साथ रन गति में इजाफा करने का प्रयास किया लेकिन फिर रन आउट हो गए। फहीम अशरफ ने आते ही बुमराह पर छक्का जड़ा और 19वें ओवर में टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया।

टॉस के समय सूर्यकुमार और उनके पाकिस्तानी समकक्ष सलमान आगा ने दोनों टीम के बीच लीग मैच की तरह हाथ नहीं मिलाए।

जिम्बाब्वे के एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रैफरी के रूप में बरकरार हैं और टॉस के समय मौजूद थे। दोनों कप्तानों ने अपनी-अपनी टीम की शीट पाइक्रॉफ्ट को सौंपी जिन्होंने टॉस से पहले कप्तानों के साथ शीट का आदान-प्रदान किया।

Tags: अभिषेक का तूफानी अर्धशतक
Previous Post

गुजरात: चिकित्सकों ने सात साल के बच्चे के पेट से बालों का गुच्छा और जूते का फीता निकाला

Next Post

ग्रेटर नोएडा में टैंकर से टकराई मोटरसाइकिल, जीबीयू के तीन छात्रों की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
देश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

September 24, 2026
देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
Next Post

ग्रेटर नोएडा में टैंकर से टकराई मोटरसाइकिल, जीबीयू के तीन छात्रों की मौत

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group