अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सीवन में शुक्रवार रात में पूर्व प्रधान तौहीद अहमद के घर लाखों रुपये की चोरी हो गई। शादी की तैयारियों में जुटे परिवार को चोरों ने गहरा आघात दिया। घर से नकदी, जेवरात समेत क़रीब 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
पूर्व प्रधान तौहीद अहमद पुत्र मोहम्मद यासीन के घर में आगामी विवाह समारोह के चलते मेहमानों की आमद और तैयारी का माहौल था। इसी बीच चोरों ने सुनसान रात का फायदा उठाकर घर में घुसपैठ की और अलमारियों में रखे 1 लाख रुपये नकद दो हाथफूल, मंगलसूत्र, सोने के हार, चांदी का झूमड़, दो सोने की अंगूठी, पावजेब, पायल, सोने का टीका लेकर फरार हो गए।
पूर्व प्रधान ने बताया कि परिवार में होने वाली शादी की वजह से पूरी तरह व्यस्त था। इसी का फायदा चोरों ने उठाया।
सूचना पाकर पटरंगा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक थाना पटरंगा शशिकांत यादव ने बताया कि जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस ने जाकर जांच पड़ताल किया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।








