Saturday, September 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Asia Cup 2025: ओमान ने दी टीम इंडिया को कड़ी टक्कर, मिली 21 रनों से हार, सैमसन ने जड़ा अर्धशतक

admin by admin
September 20, 2025
in खेल, देश
0

अबुधाबी, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दोनों विभागों में अपने उपलब्ध संसाधनों का पूरा इस्तेमाल किया जिससे भारत ने शुक्रवार को यहां ओमान को 21 रन से हराकर एशिया कप के ग्रुप लीग चरण का अंत जीत की हैट्रिक से किया।

अब भारतीय टीम 48 घंटे से भी कम समय में दुबई में सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस मैच से पहले भारतीय कप्तान ने खुद को बल्लेबाजी क्रम में खुद को 11वें पर ढकेलते हुए अपने बाकी 10 साथियों को मध्यक्रम में मौका देने का सही फैसला किया।

Hardik Pandya was run out for 1, India vs Oman, Asia Cup, Dubai, September 19, 2025

टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने वाली भारतीय टीम ने ओमान के सामने 189 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। ओमान की टीम पहली बार टी20 विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ खेल रही थी। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती के बिना भारतीय गेंदबाजी आक्रमण कुछ खास नहीं दिखा जिससे ओमान ने जवाब में 20 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाए। गेंदबाजी में भी सूर्यकुमार के पास आठ गेंदबाजी विकल्पों का इस्तेमाल करने का मौका था।

अतिम एकादश में शामिल दो खिलाड़ियों हर्षित राणा (तीन ओवर में 25 रन देकर एक विकेट) और अर्शदीप सिंह (37 रन देकर एक विकेट) को खेलने का मौका कम मिला है। दोनों ने इस सत्र में उत्तर क्षेत्र के लिए एकमात्र दलीप ट्रॉफी मैच खेला था। कुलदीप यादव (तीन ओवर में 23 रन देकर एक विकेट) हमेशा की तरह बाकियों से बेहतर रहे।अर्शदीप के पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की संभावना कम है। उन्हें 100 विकेट पूरे करने का मौका मिला जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए।

The Oman fielders celebrate the fall of a wicket, India vs Oman, Asia Cup, Dubai, September 19, 2025

ओमान के लिए कप्तान जतिंदर सिंह (33 गेंद में 32 रन), साथी सलामी बल्लेबाज आमिर कलीम (46 गेंद में 64 रन) और हम्माद मिर्जा (34 गेंद में 51 रन) ने चुनौती पेश की लेकिन यह जीत दर्ज करने के लिए पर्याप्त नहीं था। लेकिन सूर्यकुमार को अंदाजा हो गया कि टूर्नामेंट के अंत में उन्हें अपने खिलाड़ियों से क्या उम्मीद करनी चाहिए।

सबसे ज्यादा फायदा सैमसन को हुआ जिन्होंने कुछ रन बनाए। सैमसन (56 रन) ने क्रीज पर मिले समय का पूरा इस्तेमाल किया जिससे भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया।

उप कप्तान शुभमन गिल के सस्ते में आउट होने के बाद सैमसन (45 गेंद में 56 रन) को शीर्ष तीन में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन तीन चौके और तीन छक्के जड़ित पारी से सैमसन का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा।

सैमसन ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाह फैसल की गेंद पर पहला छक्का लांग ऑन पर लगाया गया लेकिन ‘मैच टाइम’ की कमी साफ दिखाई दी क्योंकि उन्हें रन बनाने में दिक्कत हो रही थी। सातवें नंबर पर आए तिलक वर्मा (18 गेंद में 29 रन) ने भी स्कोर बढ़ाने में योगदान दिया।

Abhishek Sharma struck a quick 38 off 15 balls, with five fours and two sixes, India vs Oman, Asia Cup, Dubai, September 19, 2025

रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारत इस औपचारिक मैच में पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगा और सुपर 4 की शुरुआत से पहले 20 ओवर खेलना चाहेगा ताकि उसके मध्यक्रम को क्रीज पर पर्याप्त समय मिल सके। बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करके सैमसन को उनका पसंदीदा स्थान दिया गया और अक्षर पटेल (13 गेंद में 26 रन) को विशेषज्ञ बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक या बल्लेबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे (05) से आगे भेजा गया।

इससे कप्तान सूर्यकुमार ने खुद को 11वें नंबर पर पहुंचा दिया। उन्होंने हार्दिक पंड्या को भी मौका दिया लेकिन दुर्भाग्य से सैमसन की स्ट्रेट ड्राइव गेंदबाज के हाथों से टकराकर नॉन स्ट्राइकर छोर पर स्टंप पर जा लगी जिससे वह रन आउट हो गए।

अक्षर ने अपना काम बखूबी किया और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा द्वारा निर्धारित लय को बनाए रखा। अभिषेक ने फिर से 15 गेंद में 38 रन की तेज पारी खेली जो उनका लगातार तीसरा 30 या उससे अधिक रन का स्कोर रहा।

अंत में हर्षित राणा ने भी नाबाद 13 रन की पारी खेली और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। शुभमन गिल का रन नहीं बना पाना चिंता का विषय नहीं है लेकिन टीम प्रबंधन चाहेगा कि उनका कोई सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज टूर्नामेंट के अंतिम छोर में अच्छा प्रदर्शन करे।

Tags: Asia Cup 2025: ओमान ने दी टीम इंडिया
Previous Post

अमेरिका: वकीलों और कंपनियों ने एच1बी वीजा धारकों को तुरंत अमेरिका लौटने की सलाह दी

Next Post

लखनऊ के पलासियो मॉल में गोलीबारी, महिला समेत चार गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुप्रीमकोर्ट में मेरठ में 16,000 से अधिक संपत्तियां सील करने, अवैध निर्माण ढहाने का दिया आदेश

September 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता

September 26, 2026
Featured

फाइबर की कमी से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम, जानें रोज कितनी मात्रा जरूरी और किन खाद्य पदार्थों से मिलेगा भरपूर फाइबर

September 25, 2026
देश

शंख एयरलाइंस से जुड़े परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना, लखनऊ-कानपुर में जांच

September 25, 2026
Next Post

लखनऊ के पलासियो मॉल में गोलीबारी, महिला समेत चार गिरफ्तार

Recent Posts

प्रदेश में अयोध्या समेत कई जिलो में भारी बारिश से फसल नुकसान, 63 जनपदों में सामान्य से अधिक वर्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

लखनऊ, मानसून गतिविधि तेज होने से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई तथा लखनऊ में शनिवार सुबह...

Success Story: 6 बार TGT और 4 बार PGT पास किया, आठ बार इंटरव्यू से लौटे, 59 की उम्र में सीएम योगी से मिला नियुक्ति पत्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

बागपत, जहां एक उम्र के बाद लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना छोड़ देते हैं, वहीं बागपत के 59 वर्षीय...

सुप्रीमकोर्ट में मेरठ में 16,000 से अधिक संपत्तियां सील करने, अवैध निर्माण ढहाने का दिया आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने अवैध निर्माण एवं आवासीय संपत्तियों का व्यावसायिक इस्तेमाल किए जाने के मामलों को गंभीरता से...

मुजफ्फरनगर में ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी पुलिस थाने के हरेती गांव के प्रधान विवेक राठी के 20 वर्षीय बेटे रोहन की हत्या...

मथुरा के गोवर्धन में धर्म परिवर्तन मामले में सलमान नाम का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के आरोप से जुड़े मामले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group