Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पैरालंपिक मेडलिस्ट होकातो सेमा ने साधा इंडियनऑइल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 15 मीटर से आगे रहने का लक्ष्य

admin by admin
September 18, 2025
in Featured, खेल
0

नई दिल्ली, भारतीय पैरा एथलीट होकातो होतोज़े सेमा इंडियनऑइल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपने घरेलू मैदान पर दमदार वापसी करने जा रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ थ्रो 14.88 मीटर से भी आगे निकलने का लक्ष्य साधा है।

पेरिस 2024 पैरा ओलंपिक में ब्रॉन्ज और 2022 एशियन पैरा गेम्स में सिल्वर जीत चुके इस पैरा शॉट पुट खिलाड़ी ने एक बार फिर ऊँचाई छूने की ठानी है।

होकातो की कामयाबी धीरे-धीरे बनाई गई मेहनत की कहानी है। 2023 नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में उन्होंने 13.72 मीटर का थ्रो कर अपने करियर को नई दिशा दी। इसके बाद 2024 एशियन पैरा गेम्स में 14.30 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

पेरिस 2024 पैरा ओलंपिक में 14.65 मीटर का शानदार थ्रो कर भारत को ब्रॉन्ज दिलाया और फिर बेंगलुरु में हुए इंडियन ओपन में 14.88 मीटर थ्रो के माध्यम से अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। आज वे देश के सबसे प्रेरणादायी पैरा एथलीट्स में गिने जाते हैं।

अपनी तैयारी और सफर पर बोलते हुए होकातो ने कहा ,”पैर खोने के बाद मैं अपना स्टंप छुपाता था, क्योंकि मुझे शर्म आती थी। अब मैं शॉर्ट्स पहनकर हर जगह जाता हूँ। लोग घूरते हैं, तो मैं उन्हें घूरने देता हूँ। मैंने सारी ऊर्जा ट्रेनिंग में लगाई है। हर दिन घंटों मेहनत करता हूँ। ताकत बढ़ाने और तकनीक सुधारने के लिए काम करता हूँ। मैं तब तक प्रैक्टिस करता रहता हूँ, जब तक सब कुछ परफेक्ट न लगने लगे।

उन्होंने आगे कहा, “रिकॉर्ड तोड़ना सिर्फ ताकत का खेल नहीं है, इसमें धैर्य, सटीकता और अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने का जज़्बा चाहिए। हर सुबह जब मैं ट्रेनिंग के लिए जाता हूँ, तो मेरा एक ही लक्ष्य होता है, दिल्ली में होने वाली इंडियनऑइल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 15 मीटर की दूरी को पार करना। इसके लिए मैं पहले से कहीं ज्यादा मेहनत कर रहा हूँ, ताकि उस पल को मैं सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि अपने कोच और देश के लिए सबसे खास बना सकूँ।

जैसे-जैसे दिल्ली इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, होकातो पुणे के आर्मी पैरालंपिक नोड, बीईजी एंड सेंटर टीबी 2 दिघी कैंप में अपना पूरा ध्यान लगा रहे हैं। उनकी ट्रेनिंग में खास स्ट्रेंथ और फिटनेस वर्कआउट, एडवांस तकनीकी अभ्यास और रिकवरी सेशन्स शामिल हैं, ताकि बड़े दिन पर उनका प्रदर्शन अपने चरम पर हो।

कोच भी मानते हैं कि उनकी निरंतरता, सहनशक्ति और थ्रो की लय पहले से कहीं बेहतर हुई है और अब वे अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं।

इंडियनऑइल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 भारत के लिए एक ऐतिहासिक पड़ाव है, जहाँ दुनिया भर के खिलाड़ी खेल, संघर्ष और समर्पण की मिसाल पेश करेंगे। होकातो के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि उनकी यात्रा का अगला कदम है, जहाँ वे एक सैनिक से पैरालंपियन बने और संदेह से निकलकर संकल्प तक पहुँचे।

अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर मेडल जीतकर वे पहले ही अपनी पहचान बना चुके हैं और अब वे चाहते हैं कि दिल्ली में उनका प्रदर्शन उन तमाम लोगों को प्रेरित करे, जो किसी न किसी वजह से खुद को सीमित मानते हैं।

Tags: पैरालंपिक मेडलिस्ट होकातो सेमा
Previous Post

मूर्ति के पुनर्निर्माण के मामले टिप्पणी: बोले CJI गवई- मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं

Next Post

गाजीपुर: एसपी कार्यालय के बाहर महिला पुलिसकर्मी ने नेताजी को पीटा, कहा- हाथ कैसे लगाया

Related Posts

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य
अंतराष्ट्रीय

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

July 31, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
Next Post

गाजीपुर: एसपी कार्यालय के बाहर महिला पुलिसकर्मी ने नेताजी को पीटा, कहा- हाथ कैसे लगाया

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group