Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर नीट अभ्यर्थी की हत्या : मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
September 17, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोरखपुर जिले के पिपराइच में 20 वर्षीय नीट अभ्यर्थी की हत्या मामले में पुलिस को बुधवार को एक बड़ी सफलता मिली और एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पिपराइच पुलिस और कुशीनगर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में कुशीनगर में मुठभेड़ के बाद रहीम नामक एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। छोटू और राजू नाम के दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया है।

यह घटनाक्रम दीपक गुप्ता की मंगलवार तड़के हत्या के एक दिन बाद हुआ। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी अजब हुसैन को पकड़ लिया था, जिसका भीड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

मुठभेड़ के बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करण नैयर ने कहा, ‘घटना में शामिल सभी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।’

इस बीच, उत्तर प्रदेश पुलिस के अपर महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था अमिताभ यश स्थिति का जायजा लेने और परिवार से मुलाकात करने यहां पहुंचे।

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर शाम यहां पहुंचे यश ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, मृतक दीपक गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

बाद में, यश ने सर्किट हाउस में ज़िला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की और उन्हें दोषियों के खिलाफ ‘कड़ी से कड़ी कार्रवाई’ करने के निर्देश दिए।

इस बीच, पुलिस बल ने प्रभावित इलाके में निवासियों को आश्वस्त करने और शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया।

इस हत्या के बाद मऊचापी गांव में आक्रोश फैल गया है, जहां ग्रामीणों की पुलिस के साथ झड़प हुई और मंगलवार को गोरखपुर-पिपराइच मार्ग को जाम कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, यह उपद्रव सोमवार देर रात तब शुरू हुआ जब दो वाहनों में सवार 10-12 कथित पशु तस्करों ने एक फर्नीचर दुकान में घुसने की कोशिश की। कथित तस्करों ने गोलीबारी की और दुकानदार के बेटे दीपक को अपने साथ ले जाने की कोशिश की।

ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ लिया, उसकी गाड़ी में आग लगा दी और उसकी पिटाई की। जब पुलिस उसे बचाने पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने पथराव किया जिससे पुलिस अधीक्षक (उत्तर) जितेंद्र श्रीवास्तव और पिपराइच के थाना प्रभारी घायल हो गए। बाद में दीपक का खून से लथपथ शव लगभग चार किलोमीटर दूर मिला।

इस घटना के बाद गोरखपुर पुलिस ने जंगल धूसर पुलिस चौकी के प्रभारी और पूरे स्टाफ को ‘कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही और उदासीनता’ के आरोप में निलंबित कर दिया। इस मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

मंगलवार दोपहर दीपक के अंतिम संस्कार के दौरान तनाव फिर बढ़ गया जब ग्रामीणों ने पीएसी कर्मियों पर पथराव किया। परिवार ने एक करोड़ रुपये बतौर मुआवजे, सरकारी नौकरी और आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की है।

पीड़ित की मां ने कहा कि अगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की होती तो उनके बेटे को बचाया जा सकता था।

जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने हत्या को ‘बेहद दुखद’ बताया और आश्वासन दिया कि परिवार की सभी मांगों पर विचार किया जा रहा है। गांव में वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को योगी आदित्यनाथ सरकार की ‘बड़ी विफलता’ बताया और आरोप लगाया कि प्रशासन तस्करों को संरक्षण दे रहा है।

Tags: गोरखपुर नीट अभ्यर्थी की हत्या
Previous Post

पुतिन ने मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, भारत-रूस संबंधों को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका की प्रशंसा

Next Post

चंदौली में अकेली रह रही बुजुर्ग की ईंट से प्रहार कर हत्या

Related Posts

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित
उत्तर प्रदेश

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

August 5, 2026
छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना
उत्तर प्रदेश

छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

August 5, 2026
उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित
अयोध्या

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

August 4, 2026
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026
Next Post

चंदौली में अकेली रह रही बुजुर्ग की ईंट से प्रहार कर हत्या

Recent Posts

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बलिया जिले के पलिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में मध्याह्न भोजन के दौरान रोटी और सब्जी थाली में परोसने के...

छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा राज्य सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को छह अगस्त को ‘उत्कृष्ट...

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group