Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

‘Gen Z’ आंदोलन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों को मिलेगी सजा, होगी कार्यवाही

admin by admin
September 14, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

काठमांडू, नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को कहा कि पिछले सप्ताह सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान देश भर में हिंसा और विनाश में शामिल रहे लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

कार्की (73) ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे काठमांडू के सिंह दरबार सचिवालय में नवनिर्मित गृह मंत्रालय भवन में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि ‘जेन जेड’ प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों को ‘‘शहीद’’ घोषित किया जाएगा और उनके परिजनों को दस लाख नेपाली रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

नेपाल की पूर्व प्रधान न्यायाधीश को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने ‘जेन जेड’ समूह की सिफारिश पर कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। इस समूह ने दो-दिवसीय विरोध प्रदर्शन के माध्यम से मंगलवार को के पी शर्मा ओली सरकार को उखाड़ फेंका था।

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद सचिवों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री कार्की ने कहा कि हिंसा और सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति के विनाश में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नौ सितंबर के विरोध प्रदर्शन के दौरान आगजनी तथा तोड़फोड़ ‘‘सुनियोजित” थी और ‘जेन-जेड’ प्रदर्शनकारी ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं थे।

कार्की ने कहा, ‘‘जिस तरह की आगजनी और तोड़फोड़ हुई है, वह एक आपराधिक कृत्य है। इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा मिलनी चाहिए।

उन्होंने मुख्य सचिव एकनारायण अर्याल को देश भर में नष्ट हुईं पुलिस चौकियों की मरम्मत का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया।

चूंकि दो-दिवसीय आंदोलन के दौरान सिंह दरबार सचिवालय स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में आग लगा दी गई थी, इसलिए सिंह दरबार परिसर में गृह मंत्रालय के लिए नवनिर्मित भवन का उपयोग प्रधानमंत्री कार्यालय के रूप में किया जाएगा।

सोमवार को सोशल मीडिया पर सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन जल्द ही एक बड़े अभियान में बदल गया, जिसमें भ्रष्टाचार के प्रति जनता का गुस्सा और राजनीतिक वर्ग की कथित उदासीनता की झलक दिखी।

के पी शर्मा ओली ने मंगलवार को तब इस्तीफा दे दिया था, जब सैकड़ों आंदोलनकारी उनके कार्यालय में घुस गए और सोमवार के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में कम से कम 19 लोगों की मौत के लिए उनके त्यागपत्र की मांग करने लगे।

Tags: ‘Gen Z’ आंदोलन के दौरान हिंसा में
Previous Post

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : अमन अयोग्य घोषित जबकि दीपक पूनिया, विकास, अमित बाहर

Next Post

बंगाल के मालदा में आरजी कर मेडिकल छात्रा की रहस्यमय मौत के बाद उसका प्रेमी गिरफ्तार

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत
अंतराष्ट्रीय

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

July 31, 2026
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू
अंतराष्ट्रीय

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

July 31, 2026
Next Post

बंगाल के मालदा में आरजी कर मेडिकल छात्रा की रहस्यमय मौत के बाद उसका प्रेमी गिरफ्तार

Recent Posts

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by admin
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को एकल पीठ के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें...

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group