अयोध्या, प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ एवं महानगर द्वारा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव ( राजन) के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने प्रदर्शन कर TET परीक्षा का विरोध किया।
टेट परीक्षा की अनिवार्यता पर भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री एवं मानव विकास संसाधन (शिक्षा मंत्री) मंत्री जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अयोध्या के माध्यम से दिया।
शिक्षक संघ ग्रैंडफादरिंग क्लॉज (पुराने नियमों को मान्यता) और सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शन का संचालन जिला महामंत्री चंद्रजीत यादव ने किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रचार मंत्री सीपी यादव, अयोध्या मंडल महामंत्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बरसाती राही, अरविंद कुमार गुप्ता, हरिकिशन निषाद, महानगर की जिलाउपाध्यक्ष श्रीमती क्रांतिशखा सहित अयोध्या जनपद /ब्लॉक एवं महानगर के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में शिक्षक /शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
ज्ञापन कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में (सितंबर 2025 के आसपास) एक फैसले में TET को सभी कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए अनिवार्य घोषित किया।
इससे पहले, RTE एक्ट 2009 के तहत TET केवल नई भर्तियों के लिए था, लेकिन अब पुराने शिक्षकों पर भी लागू हो गया है। उत्तर प्रदेश में इससे लगभग 2 लाख शिक्षकों की नौकरियां खतरे में आ गई हैं, क्योंकि कई शिक्षकों ने TET नहीं दी है।


