Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Trump is completely crazy: भारत ने अमेरिका को ‘नुकसान’ पहुंचाया, अब कर रहा शून्य-शुल्क की पेशकश

admin by admin
September 3, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

न्यूयॉर्क, भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत ने अब उनके सामने ‘शून्य शुल्क’ की पेशकश की है।

ट्रंप ने मंगलवार को एक साक्षात्कार में कहा कि भारत ने अमेरिका पर अब तक ऊंचे शुल्क लगाकर ‘नुकसान’ पहुंचाया है लेकिन खुद पर अधिक शुल्क लगाए जाने के बाद अब उसने शून्य शुल्क की पेशकश रखी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने रेडियो शो ‘द स्कॉट जेनिंग्स शो’ के साथ बातचीत में कहा, ‘‘भारत हमारे खिलाफ शुल्क लगाता है। चीन हमारे खिलाफ बहुत शुल्क लगाता है। ब्राजील भी ऐसा करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सबसे अधिक शुल्क लगाने वाला देश रहा है। लेकिन अब उन्होंने मुझे भारत में शून्य शुल्क की पेशकश की है।’

ट्रंप ने पिछले महीने भारतीय उत्पादों के आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क और रूसी तेल की खरीद जारी रखने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इस तरह 27 अगस्त से भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में कुल 50 प्रतिशत शुल्क लग रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्हें शुल्क लगाने की प्रक्रिया और उसके प्रभाव को लेकर दुनिया में सबसे अच्छी समझ है।

उन्होंने कहा, ‘मैं शुल्क को दुनिया के किसी भी दूसरे व्यक्ति से कहीं बेहतर समझता हूं। मेरे शुल्क लगाने के बाद वे अपने शुल्कों को घटा रहे हैं। भारत तो सबसे अधिक शुल्क लगाने वाला देश रहा है। और अब भारत में कोई भी शुल्क न लगाने की पेशकश मेरे सामने की गई है।

ट्रंप ने कहा, ‘अगर मैंने शुल्क नहीं लगाए होते तो वे कभी ऐसा प्रस्ताव नहीं रखते। आपको शुल्क लगाने ही होते हैं। इस तरह हम आर्थिक रूप से सशक्त बनने जा रहे हैं।

उन्होंने कई देशों पर लगाए गए शुल्कों को अवैध करार देने के एक संघीय अपीलीय अदालत के फैसले पर कहा कि यह मुकदमा अन्य देशों द्वारा प्रायोजित है। ट्रंप ने कहा, ‘ये देश अमेरिका का फायदा उठाते रहे थे लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगे।

भारत ने ट्रंप प्रशासन की तरफ से लगाए गए उच्च शुल्क को ‘अनुचित और असंगत’ बताते हुए कहा है कि किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह वह भी अपने राष्ट्रीय हित और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिये जरूरी कदम उठाएगा।

बता दे, टैरिफ से प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं

– वस्त्र और परिधान: पहले 9% और 13.9% टैरिफ लगता था, अब यह बढ़कर 59% और 63.9% हो जाएगा।
– मशीनरी और मैकेनिकल उपकरण: पहले 1.3% टैरिफ लगता था, अब 51.3% टैरिफ लगेगा।
– गाड़ियां और स्पेयर पार्ट्स: पहले 1% टैरिफ लगता था, अब 51% टैरिफ लगेगा।
– झींगा: पहले कोई टैरिफ नहीं था, अब 50% टैरिफ लगेगा।

फार्मास्यूटिकल्स, पेट्रोलियम, और स्मार्टफोन पर छूट:
कई स्रोतों के अनुसार, फार्मास्यूटिकल्स, स्मार्टफोन, और पेट्रोलियम उत्पादों जैसे कुछ क्षेत्रों को 50% टैरिफ से छूट दी गई है। यह छूट भारत के जेनेरिक दवाओं के महत्व और अमेरिकी आपूर्ति श्रृंखलाओं में उनकी भूमिका के कारण दी गई है।
उदाहरण के लिए, भारत अमेरिका को लगभग 47% जेनेरिक दवाएं प्रदान करता है, जो किफायती स्वास्थ्य सेवा के लिए महत्वपूर्ण हैं।
स्मार्टफोन, विशेष रूप से Apple के भारत में निर्मित iPhone, और कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स को भी छूट दी गई है, क्योंकि भारत Apple जैसे कंपनियों के लिए एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र बन गया है।
पेट्रोलियम उत्पादों को भी ऊर्जा छूट सूची के तहत टैरिफ से छूट दी गई है।

https://twitter.com/SputnikHindi/status/1963246605634560392

Tags: Trump is completely crazy
Previous Post

झांसी में लापता हुआ छह साल का बच्चा कानपुर से बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Next Post

Source, 2,500 रुपये तक के फुटवियर, परिधान पर अब पांच प्रतिशत लगेगा जीएसटी

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

Source, 2,500 रुपये तक के फुटवियर, परिधान पर अब पांच प्रतिशत लगेगा जीएसटी

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group