Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

तस्करों को बचाने के लिए गोमांस मिट्टी में दबाने के आरोप में 10 पुलिसकर्मी निलंबित

admin by admin
September 3, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

मुरादाबाद में एक थाना प्रभारी समेत 10 पुलिसकर्मियों को गोमांस तस्करी के एक मामले को दबाने की कोशिश करते हुए बरामद मांस को मिट्टी में दबाने और संबंधित कार को छुपाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सतपाल अंतिल ने विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद निलंबन का आदेश दिया।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात हुई। पुलिस की यूपी-112 की टीम ने पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर वन क्षेत्र में एक कार को संदेह के आधार पर रोका तथा जांच करने पर वाहन में कथित तौर पर भारी मात्रा में गोमांस पाया गया।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बजाय कथित तौर पर जब्त मांस को गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया और कार को छुपा दिया।

पुलिस सूत्रों ने दावा किया, ‘‘कुछ पुलिसकर्मियों ने तस्करों से समझौता करने की भी कोशिश की।

घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंतिल ने त्वरित जांच के आदेश दिये। पुलिस के विशेष कार्य बल ने पशु चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ गड्ढे में दबाये गये मांस को बाहर निकाला और फिर पुष्टि की कि वह गोमांस ही था।

सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में पाकबड़ा थानाध्यक्ष मनोज कुमार, चौकी प्रभारी (ग्रोथ सेंटर) अनिल कुमार, उपनिरीक्षक महावीर सिंह और तस्लीम, हेड कांस्टेबल बंसत कुमार और धीरेंद्र कसाना, कांस्टेबल मोहित, मनीष, राहुल और सोनू सैनी को निलम्बित कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ‘‘गोमांस गजरौला से कुंदरकी ले जाया जा रहा था। जिस कार से गोमांस बरामद किया गया था वह जांच में कुंदरकी के मोहल्ला सादात निवासी मोहम्मद शमी के नाम पंजीकृत पायी गयी है।

अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर रणविजय सिंह ने बुधवार को कहा कि आरोपी तस्करों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags: तस्करों को बचाने के लिए गोमांस मिट्टी
Previous Post

रूस ने यूक्रेन पर 500 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जेलेंस्की ने और समर्थन मांगा

Next Post

कानपुर में इंस्पेक्टर के खिलाफ अपने ही थाने में दर्ज हुआ मुकदमा : सम्पत्ति हड़पने और लूटपाट का आरोप

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एटा में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की हत्या, पति और ससुर पर आरोप; बच्चों के बयान से खुला मामला

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Meerut में सनसनी: दो महिलाओं की हत्या, दोनों मामलों में पति गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: PG डॉक्टरों को 2 साल सरकारी सेवा करनी होगी, बॉन्ड से जुड़ी याचिका खारिज

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अफसरों के तबादले, 14 जिलों को मिले नए DM

September 22, 2026
Next Post

कानपुर में इंस्पेक्टर के खिलाफ अपने ही थाने में दर्ज हुआ मुकदमा : सम्पत्ति हड़पने और लूटपाट का आरोप

Recent Posts

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को...

एटा में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की हत्या, पति और ससुर पर आरोप; बच्चों के बयान से खुला मामला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

एटा जिले के अवागढ़ कस्बे में सोमवार देर रात मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई। यादव नगर मोहल्ले में...

Meerut में सनसनी: दो महिलाओं की हत्या, दोनों मामलों में पति गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव में सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चुन्नी से गला...

Allahabad High Court: PG डॉक्टरों को 2 साल सरकारी सेवा करनी होगी, बॉन्ड से जुड़ी याचिका खारिज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कहा है कि सरकारी संस्थानों में अनुदानित दरों पर मेडिकल परास्नातक की...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अफसरों के तबादले, 14 जिलों को मिले नए DM

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने 34 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group