Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष की हत्या करने आए तीन शातिर बदमाशों मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

admin by admin
August 31, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बहराइच, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस ने जिला पंचायत के एक पूर्व अध्यक्ष की कथित तौर पर सुपारी लेकर हत्या करने आए भाड़े के तीन हत्यारों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या की कथित रूप से सुपारी देने वाले शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या की साजिश रचने के आरोप में शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में परशुराम मौर्य नाम के एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन आरोपी पूर्व विधायक दिवंगत दृगराज सिंह के पुत्र व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह की सुपारी लेकर हत्या करने आए थे।

उन्होंने बताया कि इस साजिश के पीछे विजय सिंह और उनके बड़े भाई दिवंगत तरुण सिंह के परिवार के बीच संपत्ति विवाद वजह है।

पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ बहराइच जिले के कड़सर बिटौरा गांव में हुई, जहां विजय सिंह की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, इनमें से तीन बाराबंकी जिले के शातिर अपराधी हैं, जबकि चौथा आरोपी आलोक सिंह, दिवंगत तरुण सिंह का दामाद है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि संपत्ति विवाद के चलते आलोक सिंह ने विजय सिंह की हत्या की साजिश रची थी और आरोप है कि आलोक सिंह ने जेल से रिहा हुए तीन अपराधियों को हत्या की सुपारी दी थी।

उन्होंने बताया कि विवाद 150 बीघा जमीन को लेकर है, जिसे आलोक सिंह बेचना चाहता था और इसमें विजय सिंह को बाधा मानता था।

कुशवाहा ने संवाददाताओं को बताया कि बहराइच पुलिस और एसटीएफ की एक टीम को इलाके में अपराधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी जो विजय सिंह की हत्या की फिराक में थे।

एएसपी के अनुसार, शनिवार रात करीब सवा आठ बजे एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को विजय सिंह के फार्महाउस के पास चार संदिग्ध दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी तथा जवाबी कार्रवाई में परशुराम मौर्य के पैर में गोली लग गई। कुशवाहा ने बताया कि घायल आरोपी को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

उनके मुताबिक, गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से तीन दोषसिद्ध अपराधी हैं। अधिकारी ने बताया कि परशुराम मौर्य और प्रदीप यादव बाराबंकी के बदोसराय थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और 17-17 साल की सजा काट चुके हैं, जबकि तीसरा आरोपी साकेत रावत टिकैतनगर थाना क्षेत्र का निवासी है और 15 साल की सजा काट चुका है।

एएसपी के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने विजय सिंह की गतिविधियों की रेकी की थी और पाया था कि वह हर शाम अपने फार्महाउस स्थित मंदिर में दीपक जलाने जाते हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, कारतूस, खोखे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ कैसरगंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Tags: बहराइच में जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष
Previous Post

उप्र में एक सितंबर से ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी ने सीमा मुद्दे के उचित, पारस्परिक स्वीकार्य समाधान के प्रति जताई प्रतिबद्धता

Related Posts

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

August 3, 2026
पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

August 3, 2026
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

August 3, 2026
Next Post

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी ने सीमा मुद्दे के उचित, पारस्परिक स्वीकार्य समाधान के प्रति जताई प्रतिबद्धता

Recent Posts

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

मुजफ्फरनगर, कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर से गुजर रही एक गर्भवती महिला ने सोमवार को जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक महीने के भीतर सड़क की सतह खराब...

पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव शहर में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) से सेवानिवृत्त एक दारोगा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर खुद...

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के...

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group