Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गुजरात में भाजपा के पूर्व विधायक, पूर्व एसपी समेत 14 को बिटक्वाइन वसूली मामले में उम्रकैद

admin by admin
August 29, 2025
in देश
0

अहमदाबाद की एक सत्र अदालत ने शुक्रवार को गुजरात के पूर्व भाजपा विधायक नलिन कोटडिया, अमरेली जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) जगदीश पटेल और 12 अन्य को 2018 के बिटक्वाइन जबरन वसूली मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनायी।

अहमदाबाद सत्र न्यायालय के न्यायाधीश बी बी जादव ने सूरत के बिल्डर शैलेश भट्ट और उनके साथी का 2018 में गांधीनगर से अपहरण करने और उस समय 32 करोड़ रुपये मूल्य के 200 बिटक्वाइन की जबरन वसूली में लिप्त रहने को लेकर कोटडिया, पटेल और अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। कोटडिया ने 2012 से 2017 के बीच अमरेली की धारी सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

अभियुक्त कांस्टेबल का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील परेश वाघेला ने कहा, ‘‘इस मामले में अभ्यारोपित किये गये कुल 15 आरोपियों में से अदालत ने कोटडिया समेत 14 लोगों को दोषी ठहराया, जबकि बिपिन पटेल को बरी कर दिया गया। आरोपियों को 200 बिटक्वाइन की जबरन वसूली की साजिश में शामिल होने का दोषी पाया गया। आरोपियों में अमरेली पुलिस के नौ कांस्टेबल भी शामिल थे।’’

उन्होंने कहा कि नौ पुलिसकर्मी एक सप्ताह में इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।

बिल्डर भट्ट ने आरोप लगाया था कि अमरेली के पुलिसकर्मियों ने नौ फरवरी, 2018 को उन्हें और उनके व्यापारिक साझेदार किरीट पलाडिया को गांधीनगर से अगवा कर लिया तथा उनसे बिटक्वाइन की उगाही की थी।

भट्ट ने गृह विभाग को दिए अपने आवेदन में आरोप लगाया था कि कोटडिया और अमरेली के तत्कालीन एसपी जगदीश पटेल उनसे और पलाडिया से बिटक्वाइन की जबरन वसूली की साजिश में शामिल थे।

गृह विभाग के निर्देश पर, राज्य सीआईडी (अपराध) ने कोटाडिया और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत अपहरण, जबरन वसूली और आपराधिक साजिश के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी।

Tags: गुजरात में भाजपा के पूर्व विधायकपूर्व एसपी
Previous Post

मऊ में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल

Next Post

लखनऊ हवाई अड्डे पर 24 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
देश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

September 24, 2026
देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
Next Post

लखनऊ हवाई अड्डे पर 24 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group