मेरठ जिले में बुधवार को एक निजी स्कूल की बस में अचानक आग लग गयी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस की मुस्तैदी की वजह से बस चालक सहित सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस बीच, दमकल विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और पुलिस, दमकल विभाग तथा स्थानीय नागरिकों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में बस आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया।