गाजियाबाद जिले के ट्रांस-हिंडन इलाके में मंगलवार देर रात एक निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा गिरने से 80 वर्षीय महिला समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
पाटिल ने बताया, ”सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।”