सम्भल जिले के चंदौसी क्षेत्र स्थित जंगल में मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालात में 16 वर्षीय एक छात्र का शव बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके पर पहुंच कर फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।
उन्होंने बताया कि सुमित की बहन पूजा का कहना है कि उसका भाई सोमवार की रात खाना खाकर घर से निकला था। उसके बाद से वह नहीं लौटा। विश्नोई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।


