बलिया में एक नाबालिग द्वारा सांप को लाठी से मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। वन विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस मामले में वन विभाग के बिल्थरा रोड कार्यालय में नाबालिग के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वन विभाग ने आरोपी को सोमवार को हिरासत में लेकर बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे मऊ स्थित राजकीय संप्रेक्षण (किशोर) गृह भेज दिया गया।


