Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मुख्यमंत्री का आगमन कल

admin by admin
August 15, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

मथुरा, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हर तरफ सैन्य छावनी जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने इस अवसर पर भगवान के जन्माभिषेक के दर्शन करने के लिए यहां आने वाले लाखों भक्तों की सुरक्षा के लिए शहर को चार जोन एवं 18 सेक्टरों में बांटकर पांच हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को तैनात किया है।

अधिकारियों का कहना है कि इसी प्रकार वृन्दावन एवं अन्य तीर्थस्थलों पर भी भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तीन दिन के श्रीकृष्णोत्सव के आयोजन के मद्देनजर सभी प्रकार के भारी वाहनों का तो प्रवेश निषेध कर दिया गया है। इस बीच श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर जाने वाले मार्गों पर पदयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दुपहिया, तिपहिया तथा चौपहिया आदि सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक हर मार्ग पर जगह-जगह पर अवरोधक लगा दिए गए हैं जहां तैनात पुलिस एवं पीएसी के जवान किसी भी अवांछित व्यक्ति के प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए सजग दिख रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जाने के लिए मुख्य द्वार के स्थान पर उत्तरी द्वार (गोविंद नगर वाला) प्रयोग किया जा रहा है और निकासी के लिए मुख्य द्वार प्रयोग किया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मोबाइल फोन, की-रिंग, रिस्ट वाच, आदि कोई भी इलैक्ट्रानिक डिवाइस ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि श्रद्धालु दर्शन करने के लिए जाते समय अपने जूते-चप्पल, बैग, बीड़ी-माचिस, लाइटर, छाता जैसी किसी भी वस्तु को ले जाने का प्रयास न करे, अपने ठहरने के स्थान पर ही इन चीजों को सुरक्षित छोड़ कर जाए, क्योंकि वापसी में उसे दूसरी ओर से निकलना पडेगा और इतनी भीड़ में दुबारा कई किमी का चक्कर लगाकर प्रवेश मार्ग पर पहुंचना दूभर हो जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘ब्रजधाम डाट को डाट इन’ नाम से एक वेबसाइट भी चालू की जिसे उन्हें मथुरा आने पर मंदिरों, रास्तों, प्रतिबंधों आदि के बारे में तमाम सूचनाएं उपलब्ध हो जाएंगी और वे रास्ते खोजने में भी उसकी सहायता ले सकते हैं।

कृष्णोत्सव-2025 की शुरुआत प्रात: श्रीकृष्ण जन्मस्थान से शोभायात्रा के साथ हुई जिसमें तीन-चार सौ लोक कलाकार अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते चल रहे थे। यह शोभायात्रा जन्मस्थान के मुख्य द्वार से प्रारम्भ होकर डीग गेट, रूपम सिनेमा तिराहा, गोविंद नगर थाना, महाविद्या कालोनी एवं पोतरा कुण्ड होती हुई पुन: मुख्य द्वार पर ही आकर संपन्न हुई।

इस उत्सव के मद्देनजर रेल परिवहन, सड़क परिवहन से यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है।

Tags: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा
Previous Post

वाराणसी: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 8 युवतियां और 4 युवकों को किया गिरफ्तार

Next Post

बरेली पुलिस ने घर से भागी तीन नाबालिग लड़कियों को छह घंटे के भीतर किया बरामद

Related Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group