वाराणसी, भिखारीपुर (चितईपुर) स्थित एचबी पेइंग गेस्ट हाउस में बीती रात चितईपुर पुलिस और एसओजी-2 टीम ने छापेमारी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट )का भंडाफोड़ किया है। मौके से गेस्ट हाउस संचालक सगे भाइयों समेत चार युवकों और आठ युवतियों को अरेस्ट किया गया।
पुलिस को देखते मौके पर अफरातफरी मच गई। अंदर कमरों से आठ युवतियां और चार युवक मिले। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। हालांकि पुलिस फोर्स ने सभी को दबोच लिया। मौके से पकड़े युवकों में संचालक मारुति नगर निवासी सूरज पांडेय, उसका भाई आकाश पांडेय, संचालकों का सहयोगी बिहार के कोचस निवासी मनीष कुमार, यहां पर काम करने वाला चोलापुर के रौना खुर्द निवासी हबीबुर्रहमान हैं। जबकि अन्य दो ग्राहक के तौर पर पहुंचे साकेतनगर के अमन कुमार, विश्वेश्वरगंज के कस्बापुरा निवासी जयंत आलम हैं।
इसके अलावा सभी युवतियों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवतियों में एक चंदौली, एक गाजीपुर और शेष सभी बनारस की रहने वाली हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान कमरे से यौनवर्धक दवाओं समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।


