अयोध्या के थाना इनायतनगर क्षेत्र में थार और फॉर्च्यूनर सवार दबंगों द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट और महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
पीड़िता के अनुसार, वह अपने भाई के साथ मां का इलाज कराकर ई-रिक्शा से लौट रही थी, जब दबंगों ने पहले फब्तियां कसीं और अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर दबंगों ने महिला और उसके भाई के साथ मारपीट की। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए अपनी आपबीती साझा की, जो वायरल हो गया। पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया नामजद दोनो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


