अयोध्या, सिंधु सेवा समिति (रजि.) की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अमृत राजपाल व संचालन महामंत्री नरेंद्र क्षेत्रपाल ने किया।
सिंधु सेवा समिति(रजि.) के तत्वाधान में 73वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव में कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु विशेष सुरक्षा दस्ते का गठन किया गया। जिसका संयोजक दीपक आहूजा को और प्रभारी कमल रावलानी को और सह प्रभारी मनीष मंध्यान को बनाया गया। जो शोभायात्रा को संचालित करेगा ।
बैठक में आरती में प्रतिदिन प्रभु झूलेलाल प्रश्नोत्तरी एवं विविध प्रतियोगिताएं 17 अगस्त को आयोजित होगी।
समिति के अध्यक्ष अमृत राजपाल ने आह्वाहन किया कि 21 अगस्त शोभायात्रा के दौरान एकरूपता हेतु सभी सिंधी समाज के श्रद्धालुओं एवं आमजनमानस को सफेद ड्रेस पहनने की अपील।
प्रतिदिन आरती के दौरान प्रभु झूलेलाल प्रश्नोत्तरी में क्रमशः सपना राजपाल, हर्षा हासानी, मोना दासवानी विजयी रही, जिन्हें संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
संस्था संरक्षक गिरधारी चावला ने बताया कि 17 अगस्त को प्रभु झूलेलाल चित्रकला एवं महिलाओ के लिए फुलकी खाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसका प्रभारी संस्था उपाध्यक्ष जय प्रकाश क्षेत्रपाल को बनाया गया है।
संस्था संरक्षक मोहन मंध्यान ने कहा कि प्रभु झूलेलाल महोत्सव पर प्रतिदिन श्रद्धालुजन हजारों की संख्या में आकर भक्तिभाव से प्रभु झूलेलाल की स्तुति में भावविभोर हो जाते है एवं अपनी मनोकामना हेतु मन्नत पल्लव में मांगते है।
बैठक में प्रमुख रूप से संस्था संरक्षक गिरधारी चावला, ओम अंदानी, कमलेश केवलानी, जय प्रकाश क्षेत्रपाल, उपाध्यक्ष राकेश तलरेजा, कोषाध्यक्ष सुनील मंध्यान, उमेश जीवानी, अशोक मंध्यान, मंत्री पुरुषोत्तम दासवानी, गोविंद चावला, कन्हैया लाल सागर, अंकेक्षक अजय कटारा, मंत्री राजकुमार रामानी, नारायण दास केवल रामानी, बल्देव आडवाणी, विजय लखमानी, सुखदेव साधवानी, सुरेश भारतीय “बाला”, अशोक अंदानी, संदीप मंध्यान, कमल रावलानी, मनीष मंध्यान, कैलाश साधवानी, सौरभ लखमानी, विनोद बजाज, राजेश जसवानी, गौरव मदनानी, विकास आहूजा, संजय वलेचा, घनश्याम राहेजा, पंकज खेतपाल, विनोद हिंगोरानी, आदि सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी संदीप मंध्यान ने दी।


