Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: प्रधानमंत्री व सहकारिता मंत्री तथा मुख्यमंत्री से बंद पड़े सहकारी प्रशिक्षण केंद्र को पुनः चालू करने अयोध्या नागरिक मंच की मांग

admin by admin
August 7, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, रामनगरी के तुलसी नगर मोहल्ले में राजकीय तुलसी महिला अस्पताल व राजकीय तुलसी कन्या इंटर कॉलेज के सामने विशाल भूभाग पर सहकारी प्रबंध प्रशिक्षण केंद्र सहकारिता विभाग की ओर से स्थापित किया गया था।

कई दशकों से इस प्रशिक्षण केंद्र में मंडल के कई जिलों के सैकड़ों युवक यहां प्रवेश लेकर 6 महीने तक सहकारिता का प्रशिक्षण लेते थे उन्हें प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र दिया जाता था। जिसके आधार पर उन्हें सहकारी संस्थाओं में नौकरियां प्राथमिकता के आधार पर दी जाती थीं। हर साल दो प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होते थे प्रत्येक वर्ष सैकड़ों युवक प्रशिक्षित होते थे।

यहां प्रशिक्षण देने हेतु कई क्लासरूम,प्रधानाचार्य कक्ष व स्टाफ कक्ष बने हुए थे। जो आज भी मौजूद हैं। यहां पर एक दो/तीन मंजिला इमारत प्रशिक्षार्थियों के छात्रावास के रूप में बनी हुई है। यहां पर प्रशिक्षार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ-साथ जलपान व भोजन भी मिलता था।

केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अयोध्या से लगभग सभी सरकारी कार्यालय, पशु चिकित्सालय धीरे-धीरे समाप्त होने लगे, इसी दौरान यह महत्वपूर्ण सहकारी प्रबंध प्रशिक्षण केंद्र भी बंद हो गया। अब यहां न तो कर्मचारी हैं न ही प्रधानाचार्य और न ही प्रशिक्षार्थी।

बताया जाता है पिछले 7/8 साल पहले यहां के उप प्रधानाचार्य व शिक्षक/कर्मचारी एक-एक करके सेवानिवृत हो गए, दोबारा उनकी जगह नियुक्ति नहीं की गई, न ही प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। यहां कक्षाओं व स्टाफ के कमरों में ताले लटक रहे हैं। कोई भी देखने वाला नहीं है । दो मंजिला आवासीय छात्रावास बंद भी पड़ा है।

इस कैंपस में बहुत सारी जमीन खाली पड़ी है। जिसका उपयोग अब पीएससी के जवान जिनके लिए इसी के ठीक सामने सहकारी विभाग की ही खाली जमीन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने नई इमारत पीएसी के जवानों के आवासीय कालोनी के रूप में उनके रहने के लिए बनवा दी है। जिसमें हजारों जवान इस समय डेरा डाले हुए हैं।

यदि इस जमीन पर तुलसी महिला अस्पताल का विकास कर दिया गया होता, तो शायद यहां महिलाओं को उनके इलाज के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिल सकती थी, लेकिन लेकिन प्रदेश सरकार की उपेक्षात्मक नीति के कारण राजकीय तुलसी महिला चिकित्सालय भी लगभग समाप्त हो चुका है। न वहां डॉक्टर रहते हैं और न मरीजों की भर्ती होती है न प्रसव की सुविधा है और न ही मरीजों के बैठने का कोई इंतजाम।

फिलहाल सहकारी प्रबंध प्रशिक्षण केंद्र को यदि सरकार पूर्व की भांति पुनः चालू कर देती तो देवीपाटन मंडल,अयोध्या, अयोध्या मंडल व बस्ती मंडल के हजारों युवकों को सहकारिता का प्रशिक्षण मिल पाता और उन्हें सहकारी संस्थाओं में नौकरियां मिलने में आसानी रहती।

भारत सरकार के प्रधानमंत्री व सहकारिता मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अयोध्या नागरिक मंच मांग करता है कि सहकारी प्रशिक्षण केंद्र जो सन्1980 के पहले से अयोध्या में कायम रहा है उसे पुनः चालू कराया जाए और यहां नौजवानों को सहकारिता का प्रशिक्षण दिया जाए।

(एसएनबागी)

Tags: प्रधानमंत्री व सहकारिता मंत्री तथा मुख्यमंत्री से
Previous Post

IDFC फर्स्ट बैंक का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म रेमिटफर्स्ट2इंडिया लॉन्च

Next Post

अयोध्या: यूरिया खाद के बढ़े दाम पर बेचे जाने को लेकर एसडीएम ने अपनाया कड़ा रुख; जाँच के लिए निकले बाइक पर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

September 17, 2026
अयोध्या

PublicNews360 पर खबर प्रकाशित होने के बाद रामनरेश मिष्ठान भंडार पर छापा, रसमलाई में कीड़े, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
Next Post

अयोध्या: यूरिया खाद के बढ़े दाम पर बेचे जाने को लेकर एसडीएम ने अपनाया कड़ा रुख; जाँच के लिए निकले बाइक पर

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group