Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

श्रावस्ती में छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
August 3, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

श्रावस्ती जिले में स्नातक की एक छात्रा से दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो के जरिये ब्लैकमेल कर उस पर धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने उसके सहपाठी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शनिवार को इकौना थाना क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली एक छात्रा ने थाने में दी गयी शिकायत में आरोप लगाया कि कॉलेज में उसके साथ पढ़ने वाले समीर अहमद नामक छात्र ने उसे बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया और इसी साल 27 अप्रैल को इकौना के पास स्थित नहर पटरी पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने वीडियो कॉल कर धोखे से उसकी अर्धनग्न तस्वीरें ले लीं और पिछले माह 30 जुलाई को धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बनाया। इनकार करने पर धोखे से ली गयी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

चौरसिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर इकौना थाना क्षेत्र के कबीर नगर निवासी आरोपी समीर अहमद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1) (दुष्कर्म), 351(3) (आपराधिक धमकी) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags: श्रावस्ती में छात्रा पर धर्म परिवर्तन
Previous Post

सरकार ने वनस्पति तेल विनियमन आदेश को किया अधिसूचित, हर महीने की 15 तारीख तक मासिक रिपोर्ट

Next Post

वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर चार कर्मचारियों से मारपीट की; प्राथमिकी दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

September 17, 2026
Next Post

वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर चार कर्मचारियों से मारपीट की; प्राथमिकी दर्ज

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group