Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद: सर्जरी के दौरान प्रसूता के पेट में छोड़ा कपड़ा, आपरेशन करके निकाला गया

admin by admin
July 29, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

गाजियाबाद निवासी एक महिला ने सर्जरी से शिशु को जन्म दिया लेकिन उसके बाद से उसकी तबीयत खराब रहने लगी और डेढ़ माह बाद महिला के शरीर में कथित तौर पर तौलिए के आकार का कपड़ा होने की बात सामने आई।

गाजियाबाद जिले में दिव्या खुराना ने छह जून को सर्जरी के जरिये बेटे को जन्म दिया था। तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिली मगर तबीयत खराब रहने पर परिजन परेशान हो गए।

दिव्या के पति चिराग कटारिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्हें कतई अंदाजा नहीं था कि चिकित्सक इतनी बड़ी लापरवाही करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को जांच में दिव्या के पेट में तौलिये के आकार का कपड़ा होने का पता चला और 11 जुलाई को दिल्ली के पटपड़गंज इलाके के एक निजी अस्पताल में लगभग तीन घंटे चली सर्जरी के दौरान इसे निकाला गया।

एक निजी फर्म में वैज्ञानिक और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत चिराग कटारिया ने बताया, ‘मेरी पत्नी (दिव्या खुराना) की सिजेरियन डिलीवरी गाजियाबाद स्थित एक निजी नर्सिंग होम में हुई। डॉक्टर निशी सिरोही (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और उनके पति यह नर्सिंग होम चलाते हैं। मेरी पत्नी की सर्जरी छह जून को हुई और एक बेटे का जन्म हुआ। दिव्या को नौ जून को नर्सिंग होम से छुट्टी दे दी गई। उसके बाद दिव्या को 15 दिनों तक 102 डिग्री बुखार रहा।

कटारिया ने बताया, ‘‘ दिव्या को सात-आठ दिनों तक एंटीबायोटिक दवाओं के ड्रिप लगाए गए मगर उन्हें भयानक सिरदर्द और सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ और वह एक बार बेहोश भी हुई जिससे शक हुआ कि कुछ जरूर गड़बड़ है।’

कटारिया ने बताया कि पत्नी की खराब होती सेहत को देखते हुए उन्होंने डॉक्टर निशी सिरोही से सलाह ली जिसपर डॉक्टर ने उनसे दिव्या के खून की जांच करवाने को कहा।

उन्होंने बताया, ”जांच रिपोर्ट में टीएलसी (टोटल ल्यूकोसाइट काउंट – वह रक्त परीक्षण जो खून में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या नापता है) सामान्य काउंट आठ हजार के मुकाबले 18 हजार था। रिपोर्ट देखकर डॉक्टर सिरोही भी घबरा गयीं। उसके बाद उन्होंने मुझे एक निजी पैथोलॉजी में पूरे पेट का अल्ट्रासाउंड करवाने को कहा।’

कटारिया ने बताया, ”निजी पैथोलॉजी में अल्ट्रासाउंड के बाद मुझे एक्स-रे और उसके बाद सीटी-स्कैन कराने को कहा गया। जांच के बाद जब मैंने अपनी पत्नी की रिपोर्ट मांगी तो मुझे वे रिपोर्ट नहीं दी।’’

कटारिया ने दावा किया कि पैथोलॉजी ने उन्हें रिपोर्ट न देने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने पुलिस को बुलाने की चेतावनी दी तो रिपोर्ट उन्हें सौंप दी गईं।

उन्होंने कहा, जब मैं डॉक्टर सिरोही के क्लिनिक पहुंचा, तो वह सर्जरी करने पर अड़ गयी। जब मैंने कहा कि आपके नर्सिंग होम में सर्जरी करने की सुविधा नहीं है तो उन्होंने कहा कि वह सिरिंज से मवाद जैसा पदार्थ निकाल देंगी। जब मैंने कहा कि मैं दूसरे डॉक्टर से भी राय लेना चाहता हूं तो उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है।’

कटारिया ने बताया कि उन्होंने गाजियाबाद में एक अन्य चिकित्सक का अपॉइंटमेंट लिया और उस डॉक्टर ने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी को उसी रात अस्पताल में भर्ती करना होगा, अगले दिन (दिव्या के जीवित रहने की) की कोई गारंटी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 10 जुलाई की रात को अपनी पत्नी को पटपड़गंज (दिल्ली) के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 10 जुलाई की रात को ही सभी जांचें शुरू हो गईं। जांचों से साफ जाहिर हुआ कि दिव्या के पेट में कोई चीज पड़ी है। अगले दिन सर्जरी हुई। लगभग तीन घंटे तक चली सर्जरी के बाद मेरी पत्नी के शरीर के अंदर से एक तौलिये के आकार का कपड़ा निकाला गया। कपड़े का वह टुकड़ा डेढ़ महीने से उसके शरीर के अंदर था। बहरहाल, 14 जुलाई को दिव्या को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

कटारिया ने कहा, ”इसके बाद मुझे लोगों के फोन आ रहे हैं कि सिरोही प्रभावशाली लोग हैं और आप उनसे कब तक लड़ेंगे? मगर मैंने 16 जुलाई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के यहां शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन मैंने पुलिस में शिकायत की। शुरुआत में, सीएमओ ने मुझे आश्वासन दिया कि वह डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, लेकिन बाद में वह मुकर गए।

उन्होंने बताया, ‘‘‘पांच दिन बाद पुलिस उपायुक्त स्तर के एक अधिकारी ने भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही और थाने को निर्देश दिए। जब शिकायत की प्रति सीएमओ तक पहुंची और मैं वहां गया तो सीएमओ ने यह कहते हुए अपना रुख बदल दिया कि आपकी पत्नी की मृत्यु नहीं हुई।’’

पीड़ित पति ने कहा,‘‘सीएमओ ने कहा अनेक लोगों ने अपनी-अपनी पत्नी को खोया है और उनकी शिकायतें पिछले छह महीनों से मेरे पास लंबित हैं। सीएमओ ने कहा कि वह डॉक्टर सिरोही को एक मौका देना चाहते हैं।’’

इस बीच, गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”मामले की जांच के लिए एक स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। मैंने उस नर्सिंग होम को पत्र लिखा है जहां सर्जरी हुई थी। पत्र मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।’’

संपर्क करने पर डॉक्टर निशी सिरोही ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”तीन-चार दिन पहले मुझे सीएमओ से एक पत्र मिला था। मामला मेरी जानकारी में है। आज मैंने सीएमओ द्वारा भेजे गए पत्र का जवाब दे दिया है। अब मामले की जांच होगी। मुझे लगता है कि वह व्यक्ति (चिराग कटारिया) बेबुनियाद बातें कह रहा है।

उन्होंने कहा, ”मरीज यहां से ठीक हालत में गई थी। और बाद में मैंने उसे बताया कि दिव्या कटारिया के पेट में थोड़ा मवाद जमा है और उसे भर्ती कर देना चाहिए ताकि जांच के बाद इलाज किया जा सके। मगर वे मेरे पास नहीं आए और अब डेढ़ महीने बाद मुझे सीएमओ से यह पत्र मिल रहा है। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगी।

Tags: गाजियाबाद: सर्जरी के दौरान प्रसूता
Previous Post

झारखंड में बस और ट्रक के बीच टक्कर में पांच कांवड़ियों की मौत, 23 लोग घायल

Next Post

Ayodhya: लखनऊ हाइवे पर खड़े ट्रक में बोलेरो ने मारी टक्कर, एक महिला सहित चार घायल

Related Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

August 1, 2026
Next Post

Ayodhya: लखनऊ हाइवे पर खड़े ट्रक में बोलेरो ने मारी टक्कर, एक महिला सहित चार घायल

Recent Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group