अमेरिका के डेवन एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब लैंडिंग के दौरान एक बोइंग विमान के इंजन में अचानक आग लग गई।
विमान में उस समय कुल 179 यात्री सवार थे जिन्हें इमरजेंसी प्रक्रिया के तहत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में एक यात्री के घायल होने की सूचना है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार विमान जब लैंडिंग कर रहा था, उसी दौरान उसके एक इंजन में तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई। आग लगने के बाद विमान से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद तुरंत इमरजेंसी अलार्म बजाया गया और सभी यात्रियों को आपातकालीन निकासके माध्यम से बाहर निकाला गया।


