Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एएआईबी रिपोर्ट: उत्तराखंड में ‘रोटर ब्लेड’ के केबल से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ था हेलीकॉप्टर

admin by admin
July 20, 2025
in देश
0

उत्तराखंड में मई में हुए हेलीकॉप्टर हादसे की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि उसका मुख्य रोटर ब्लेड ऊपर से गुजर रही फाइबर केबल से टकराया था जिसके बाद हेलीकॉप्टर पहाड़ी से नीचे गिरकर एक पेड़ से अटक गया था। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी।

विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने शनिवार को बताया कि जांच दल दुर्घटना के मूल कारण का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रहा है।

‘एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा संचालित 17 साल पुराना ‘बेल 407’ हेलीकॉप्टर आठ मई को उड़ान भरने के 24 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में पायलट और पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

एएआईबी ने कहा कि आठ मई को सुबह आठ बजकर 11 मिनट पर खरसाली हेलीपैड से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में नष्ट हो गया था लेकिन उसमें आग नहीं लगी। यह दुर्घटना उत्तरकाशी के गंगनानी में सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर हुई थी।

एएआईबी ने अपनी पांच पन्नों की रिपोर्ट में कहा कि हेलीकॉप्टर ने अपनी निर्धारित ऊंचाई से नीचे उतरने से पहले 20 मिनट तक उड़ान भरी।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘पायलट ने उत्तरकाशी में गंगनानी के पास उत्तरकाशी-गंगोत्री रोड (एनएच 34) पर उतरने का प्रयास किया। इस प्रयास के दौरान हेलीकॉप्टर का मुख्य रोटर ब्लेड सड़क के समानांतर लगाई गई ‘ओवरहेड फाइबर केबल’ से टकरा गया।

इसमें कहा गया, ‘‘इससे सड़क किनारे लगे धातु के कुछ अवरोधक भी क्षतिग्रस्त हो गए। हेलीकॉप्टर हालांकि उतर नहीं सका और पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया। अंततः यह लगभग 250 फुट गहरी खाई में एक पेड़ से टकराकर अटक गया।’’

‘रोल्स रॉयस’ इंजन द्वारा चालित इस हेलीकॉप्टर का निर्माण 2008 में हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने जांच के लिए मान्यता प्राप्त प्रतिनिधियों और तकनीकी सलाहकारों की नियुक्ति की है।

Tags: एएआईबी रिपोर्ट: उत्तराखंड में ‘रोटर ब्लेड’
Previous Post

गाजियाबाद में एंबुलेंस की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, एक घायल

Next Post

आगरा से अपहृत आठ वर्षीय ट्रांसपोर्टर के बेटे का शव राजस्थान में बरामद

Related Posts

देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
Next Post

आगरा से अपहृत आठ वर्षीय ट्रांसपोर्टर के बेटे का शव राजस्थान में बरामद

Recent Posts

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर...

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group