अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम को करीमपुर मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम को करीमपुर मोड़ पर कोपाकाप निवासी साहिल हैदर 21 वर्ष और काजी अब्बास 28 वर्ष बाइक संख्या UP42AS 2497 पर व दूसरी बाइक संख्या OR 23 B3968 पर हरिहरपुर बलैया निवासी आरिफ 28 वर्ष चला रहे थे तभी दोनों बाइको की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें तीन लोगों बुरी तरह से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रूदौली कोतवाली के उपनिरीक्षक मनीष तिवारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से गम्भीर रूप से तीनो घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी रूदौली पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने गम्भीर रूप से घायल साहिल हैदर व काजी अब्बास को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।
इस सम्बंध उपनिरीक्षक मनीष तिवारी के बताया कि करीमपुर मोड़ पर दो बाइको की टक्कर हो गई जिसमें कोपाकाप निवासी बाइक सवार साहिल हैदर 22 वर्ष व काजी अब्बास दूसरी बाइक सवार हरिहरपुर बलैया निवासी आरिफ 28 वर्ष घायल हो गए।
सभी घायलों को सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया गया जिसमें कोपाकाप निवासी साहिल हैदर व हरिहरपुर बलैया निवासी आरिफ की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइको को कब्जे में ले लिया गया है।


