अयोध्या, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जनपद के समस्त अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को अवगत कराया है कि माह अगस्त, 2025 खाद्यान्न (गेहूँ/चावल) का निःशुल्क वितरण 20 जुलाई से प्रारम्भ होकर 10 अगस्त तक सम्पन्न होगा।
उक्त अवधि में अन्त्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा खाद्यान्न (14 किग्रा गेहूँ व 21 किग्रा चावल) तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 05 किग्रा खाद्यान्न (02 किग्रा गेहूँ व 03 किग्रा चावल) का निःशुल्क वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा।
खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगें।
माह अगस्त, 2025 के सापेक्ष नियमित खाद्यान्न वितरण की अन्तिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित है। जिन कार्डधारकों का ई-पॉस मशीन पर अंगूठा नहीं लगता है, वह दिनांक 10 अगस्त 2025 को पहचान पत्र (आधार कार्ड) तथा मोबाइल के साथ सम्बन्धित कोटे की दुकान पर जाकर मोबाइल ओटीपी के माध्यम से अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।


