Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा: कुत्ते को डांटने पर उसके मालिक ने पड़ोसी व्यक्ति की नाक काटी, दो लोग गिरफ्तार

admin by admin
July 18, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में भौंक रहे कुत्ते को डांटने पर उसके मालिक ने पड़ोस में रह रहे व्यक्ति पर कुछ लोगों के साथ हमला कर दिया और उसकी नाक काट दी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना आठ जुलाई को नोएडा जिले के नट की मड़ैया गांव की है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति (जिसकी पहचान देवेंद्र के रूप में हुई) अपने घर पर था और उसने अपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को भौंकने पर डांटा था।

पीड़ित के पिता सुखबीर सिंह ने अपनी प्राथमिकी में कहा, ‘‘देवेंद्र ने पहले पालतू कुत्ते को डांटा। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले सतीश, उसका भाई अमित और उसका बेटा तुषार अपने घर से निकलकर बाहर आए तथा देवेंद्र और उसकी पत्नी मुन्नी देवी की पिटाई करने लगे।’’

मंगलवार को दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि उन्होंने देवेंद्र पर किसी धारदार चीज से हमला किया और उसकी नाक काट दी, जिसके बाद वे मौके से भाग गए। पुलिस ने बताया कि देवेंद्र की नाक में टांके लगे हैं और वह अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती है।

बीटा-दो थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 115 (2), 352 और 118 (1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Tags: नोएडा: कुत्ते को डांटने पर उसके मालिक
Previous Post

बिजनौर: चीनी मिल में खौलते शीरे की टंकी में गिरने से तीन लोगों की मृत्यु

Next Post

बिहार रैली में अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति ने खींचा प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान

Related Posts

उत्तर प्रदेश

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, UP ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में दो वाहनों की टक्कर में महिला की मौत, 13 अन्य घायल

September 20, 2026
Next Post

बिहार रैली में अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति ने खींचा प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान

Recent Posts

अयोध्या में सदियों पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, झंडहवा बाबा मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या जिले में मंदिर से बेशकीमती और प्राचीन मूर्तियां चोरी होने की घटना सामने आई है। रौनाही थाना क्षेत्र की...

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की संघीय अदालत में प्रमुख कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कंपनियों Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google के खिलाफ मुकदमा दायर...

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

नई दिल्ली, घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने नया नियम लागू करने की घोषणा की...

गोरखपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक शुभम मिश्रा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा...

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, UP ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

वाराणसी में रविवार तड़के यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group