Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

SAEL ग्रेटर नोएडा में ₹8,200 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड सोलर संयंत्र का करेगा निर्माण

admin by admin
July 15, 2025
in उत्तर प्रदेश, व्यापार जगत
0

लखनऊ, एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अपनी सब्सिडियरी एसएईएल सोलर पी6 प्राइवेट लिमिटेड के ज़रिए, यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (वायईआईडीए) के तहत एक इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने के लिए करीब ₹8,200 करोड़ का इन्वेस्टमेंट करेगी।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के को-फाउंडर एवं डायरेक्टर  सुखबीर सिंह आवला को इस सौर परियोजना के लिए लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किया। इस अत्याधुनिक संयंत्र का निर्माण कार्य इसी वर्ष प्रारंभ होने की योजना है।

ग्रेटर नोएडा में बनने वाली इस फैसिलिटी में 5 जीडब्ल्यू का सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और 5 जीडब्ल्यू की सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग लाइन होगी। इस प्रोजेक्ट के ऑपरेशनल होने के बाद, एसएईएल की कुल सोलर मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़कर 8.5 जीडब्ल्यू हो जाएगी।

मंजूरी पर बात करते हुए  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा , “उत्तर प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी की दिशा में तेजी से और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। हमने ग्रीन एनर्जी उत्पादन का एक बड़ा लक्ष्य तय किया है। ऐसे प्रोजेक्ट, जैसे कि एसएईएल द्वारा किया जा रहा ₹8,000 करोड़ का यह निवेश, इस लक्ष्य को पाने के लिए बहुत जरूरी हैं। यही हमारा भविष्य है और उत्तर प्रदेश इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

इस परियोजना पर टिप्पणी करते हुए, एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के को-फाउंडर और डायरेक्टर,  सुखबीर सिंह आवला ने कहा , “हम उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर सोलर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए भरोसा जताया। यह अत्याधुनिक संयंत्र हमारी विनिर्माण क्षमताओं को विस्तार देने के साथ-साथ भारत में सौर ऊर्जा निर्माण के भविष्य को आकार देने में हमारी भूमिका को और सुदृढ़ करेगी।

उत्तर प्रदेश में इस इंटीग्रेटेड फैसिलिटी की स्थापना से हम तकनीक और निर्माण प्रक्रिया को स्वदेशी स्तर पर लाएंगे। यह परियोजना न केवल राज्य की सौर नीति के अनुरूप है, बल्कि ‘विकसित भारत @2047’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे राष्ट्रीय अभियानों के लक्ष्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। हमें विश्वास है कि यह पहल देश की घरेलू आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने और सौर उपकरणों के आयात पर निर्भरता को कम करने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगी।”

यह प्लांट टॉपकॉन (टनल ऑक्साइड पैसिवेटेड कॉन्टैक्ट) सोलर सेल्स बनाएगा, जिन्हें सोलर सेल टेक्नोलॉजी में उनकी एफिशिएंसी स्टैंडर्ड्स के लिए विश्व स्तर पर पहचाना जाता है। इन सेल्स को इन-हाउस मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग लाइन पर सोलर पैनल्स में असेंबल किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट एसएईएलके अपने बढ़ते सोलर आईपीपी बिज़नेस और डोमेस्टिक सोलर वैल्यू चेन को बेहतर बनाने के लिए अपनी बैकवर्ड इंटीग्रेशन स्ट्रेटेजी पर भी ज़ोर देता है।

एसएईएल के पास कुल 6.7+ जीडब्ल्यू के सोलर आईपीपी एसेट्स हैं, जिनमें पूरे भारत में ऑपरेशनल और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स शामिल हैं और कंपनी के पास पहले से ही 3.5 जीडब्ल्यू की टॉपकॉन मॉड्यूल असेंबली कैपेसिटी है, जिसमें राजस्थान में 3.2 जीडब्ल्यू और पंजाब में 300 एमडब्ल्यू शामिल है। यह प्रोजेक्ट भारत सरकार की अप्रूव्ड लिस्ट ऑफ मॉडल्स एंड मैन्युफैक्चरर्स (एएलएमएम) पॉलिसी के साथ जुड़ा हुआ है।

Tags: 200 करोड़ की लागतSAEL ग्रेटर नोएडा में ₹8
Previous Post

पब्लिकन्यूज़360 ने दो दिनों में 700K से अधिक व्यूज प्राप्त कर मील का पत्थर किया हासिल

Next Post

लखनऊ: बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां से पूछताछ

Related Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
Next Post

लखनऊ: बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां से पूछताछ

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group