Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ: नाले में गिरने से मौत मामला, जेई निलंबित और ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

admin by admin
July 13, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश राज्‍य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और लखनऊ नगर निगम की एक टीम ने यहां भारी बारिश के बीच लापता एक व्यक्ति का शव रविवार को बरामद कर लिया। पार्षद ने यह जानकारी दी।

लखनऊ के मल्लाही टोला-1 वार्ड के पार्षद सीबी सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह भारी बारिश के कारण स्थानीय निवासी और पेशे से पेंटर सुरेश लोधी (45) फिसलकर नाले में गिर गये थे जिनका शव रविवार सुबह एसडीआरएफ के जवानों और लखनऊ नगर निगम की एक टीम ने बरामद किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उप्र के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रमुख सचिव को उपरोक्त घटना की जांच कर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने संबंधित वार्ड के कनिष्ठ अभियंता (जेई) रमन कुमार सिंह को निलंबित कर दिया जबकि घटना के लिए ज़िम्मेदार ठेकेदार अंकित कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी कंपनी को काली सूची में डाल दिया गया है।

पार्षद सीबी सिंह ने रविवार को बताया सुरेश लोधी का शव रविवार सुबह एसडीआरएफ के जवानों और लखनऊ नगर निगम की टीम ने उस जगह से लगभग एक से 1.5 किलोमीटर आगे बरामद किया, जहां वह फिसलकर नाले में गिरे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सिंह ने कहा कि यह घटना शनिवार सुबह सात बजे से साढ़े सात बजे के बीच हुई, जब लखनऊ में लगातार बारिश हो रही थी। उन्होंने कहा, यह बहुत पुराना नाला है, इसलिए इसकी कुछ ईंटें टूट गई थीं। भारी बारिश के कारण जब जलभराव हुआ तो सुरेश लोधी टूटी जगह नहीं देख पाए और फिसलकर नाले में गिर गए। इलाके में जलभराव के कारण घुटनों तक पानी भर गया था।

सिंह ने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा पहले भी लखनऊ नगर निगम के सदन में उठाया था और फिर इसे उठाएंगे। सिंह ने कहा, मैंने यह भी सुझाव दिया था कि एक समानांतर नया नाला भी बनाया जाना चाहिए, ताकि मौजूदा नाले पर दबाव धीरे-धीरे कम हो सके। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारण स्थानीय निवासियों में नगर निगम के प्रति खासा रोष है।

इससे पहले नगर निगम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मामले की सूचना मिलते ही नगर आयुक्त गौरव कुमार अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

कई घंटों की खोजबीन के बाद रविवार को युवक का शव बरामद किया जा सका। नगर आयुक्त कुमार ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नगर निगम के पूरे अमले को सख्त निर्देश जारी किए।

उन्होंने सभी अपर नगर आयुक्तों, मुख्य अभियंता, जोनल अधिकारियों, जोनल सेनेटरी अधिकारियों, सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों समेत नगर निगम के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पूरे शहर में विशेष अभियान चलाया जाए।

बयान में कहा गया कि प्रथम दृष्टया जांच में समुचित रूप से नाला ढंका न होने के लिए सफाई ठेकेदार अंकित कुमार की लापरवाही सामने आयी।

क्षेत्रीय अभियंता की रिपोर्ट में यह लापरवाही सामने आने पर अंकित कुमार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है तथा उनकी कंपनी ‘अनिका इंटरप्राइजेज’ को काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में डाले जाने की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही कनिष्ठ अभियंता (जेई) रमन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है एवं उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि नगर निगम लापरवाही को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Tags: लखनऊ: नाले में गिरने से मौत मामला
Previous Post

शाहजहांपुर: गुरुकुल विद्यालय के छात्र की संदिग्ध मृत्यु; आरोपी छात्र गिरफ्तार

Next Post

Ukrain की सुरक्षा एजेंसी ने दो रूसी एजेंट को मारने का किया दावा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
Next Post

Ukrain की सुरक्षा एजेंसी ने दो रूसी एजेंट को मारने का किया दावा

Recent Posts

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर...

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group