Friday, August 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ठाणे के स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में प्रधानाचार्य, कर्मचारी गिरफ्तार

admin by admin
July 10, 2025
in देश
0

ठाणे, मासिक धर्म हो रहा है या नहीं इसका पता लगाने के लिए ठाणे स्थित एक निजी स्कूल की छात्राओं के कपड़े उतरवाए जाने के आरोप में पुलिस ने प्रधानाचार्य और एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शाहपुर इलाके में स्थित स्कूल के शौचालय में खून के धब्बे देखे जाने के बाद यह पता लगाने के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए कि उन्हें मासिक धर्म हो रहा है या नहीं।

इस घटना से छात्राओं के अभिभावकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बुधवार को स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया तथा इस घटना में शामिल प्रबंधन एवं शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शाहपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार रात स्कूल की प्रधानाचार्य और एक परिचारिका को गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने यह पता लगाने के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाकर जांच की कि उन्हें मासिक धर्म हो रहा है या नहीं।

स्कूल की एक छात्रा के अभिभावक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार पांचवीं कक्षा से दसवीं कक्षा तक की छात्राओं को स्कूल के सभागार में बुलाया गया और उन्हें प्रोजेक्टर के माध्यम से शौचालय और फर्श पर लगे खून के धब्बों की तस्वीरें दिखाई गईं तथा पूछा गया कि क्या उनमें से किसी छात्रा को मासिक धर्म हो रहा है।

शिकायत के अनुसार, इसके बाद इन लड़कियों को दो समूहों में बांटा गया। जिन लड़कियों ने कहा कि उन्हें मासिक धर्म हो रहा है, उनसे शिक्षिकाओं को अपने अंगूठे का निशान देने को कहा गया लेकिन जिन छात्राओं ने कहा कि उन्हें मासिक धर्म नहीं हो रहा है, उन्हें एक परिचारिका एक-एक करके शौचालय ले गयी और उनकी जांच की।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर स्कूल की प्रधानाचार्य, चार शिक्षकों, परिचारिका और दो न्यासियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ठाणे ग्रामीण) राहुल जाल्टे ने बुधवार को बताया कि जब अभिभावकों को छात्राओं की इस प्रकार जांच किए जाने के बारे में पता चला, तो वे स्कूल में इकट्ठा हो गए और उन्होंने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा, कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई और गुस्साए अभिभावकों ने कार्रवाई की मांग की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 76 (महिला के कपड़े उतरवाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags: ठाणे के स्कूल में छात्राओं के कपड़े
Previous Post

उन्नाव: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की हत्या; पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Next Post

प्रयागराज जंक्शन पर रेलकर्मी की हत्या कर आरोपी ट्रेन के नीचे आया, मौत

Related Posts

मेटा-व्हाट्सऐप गोपनीयता नीति; CCI का 213.14 करोड़ रुपये जुर्माना, सुनवाई 23 फरवरी को
अंतराष्ट्रीय

Bharat Government to Meta: भारतीय कानूनों का पालन करें, अमेरिकी कानून नहीं, सरकार सख्त

August 6, 2026
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी

August 6, 2026
गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त
देश

गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त

August 6, 2026
बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं
देश

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

August 6, 2026
Next Post

प्रयागराज जंक्शन पर रेलकर्मी की हत्या कर आरोपी ट्रेन के नीचे आया, मौत

Recent Posts

मेटा-व्हाट्सऐप गोपनीयता नीति; CCI का 213.14 करोड़ रुपये जुर्माना, सुनवाई 23 फरवरी को

Bharat Government to Meta: भारतीय कानूनों का पालन करें, अमेरिकी कानून नहीं, सरकार सख्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा के अधिकारियों से बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भारत सरकार के अधिकारियों ने पूछताछ की। इस...

प्रदेश के पांच करोड़ घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, जनपदों में ‘तिरंगा संगीत समारोह’ का आयोजन

प्रदेश के पांच करोड़ घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, जनपदों में ‘तिरंगा संगीत समारोह’ का आयोजन

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

लखनऊ, राष्ट्र नायकों को सम्मान देने के साथ ही भावी पीढ़ी में देशभक्ति का संचार करने के लिए प्रदेश सरकार...

यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी

यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन ने रात के दौरान रूस के कई भीतरी इलाकों...

अयोध्या: जल जीवन मिशन के सर्वे के दौरान बड़ा हादसा, सेवानिवृत्त एडीएम इंदु भूषण वर्मा की मौत, चालक की हालत नाजुक

अयोध्या: जल जीवन मिशन के सर्वे के दौरान बड़ा हादसा, सेवानिवृत्त एडीएम इंदु भूषण वर्मा की मौत, चालक की हालत नाजुक

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुजफ्फरपुर में गुरुवार को जल जीवन मिशन के जागरूकता कार्यक्रम और प्रदर्शनी के आयोजन...

अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

अयोध्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group