राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली एनसीआर में आज जोरदार भूकंप आया। गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे आए जोरदार भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। कई जगहों पर बैठे लोगों ने भूकंप के झटके को महसूस किया। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद से लेकर ग्रेटर नोएडा तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप आज यानी गुरुवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर आया। भूकंप के कारण कुछ देर तक मेट्रो को भी रोक दिया गया था।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आये इस भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर था। भूकंप की तीव्रता 4.4 थी। इस भूकंप की गहराई धरती से अंदर 4 किलोमीटर बताई जा रही है। भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सबसे बड़ी और ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग ज्यादा भयभीत हुए। दिल्ली-एनसीआर की सोसाइटी में भूकंप से अफरा-तफरी मच गई, कई लोग बाहर की ओर भागते भी नजर आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र झज्जर से तीन किलोमीटर उत्तरपूर्व और दिल्ली से 51 किलोमीटर पश्चिम में जमीन से 10 किलोमीटर की गहरायी में था।
भूकंप के झटके सुबह नौ बजकर चार मिनट पर महसूस किए गए।


