Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

झांसी रेलवे स्टेशन पर सेना के डॉक्टर ने कराया आपात प्रसव

admin by admin
July 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

झांसी, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में सफर के दौरान प्रसव पीड़ा होने के बाद झांसी रेलवे स्टेशन पर उतारी गयी एक महिला का सेना के एक युवा डॉक्टर ने प्लेटफार्म पर ही प्रसव कराया।

आनन-फानन में हुई इस प्रक्रिया में ‘हेयर क्लिप’ और ‘पॉकेट नाइफ’ जैसे औजार जीवनरक्षक उपकरण साबित हुए और महिला ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया।

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार को पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस से पनवेल से बाराबंकी जा रही एक गर्भवती महिला को दोपहर में तेज प्रसव पीड़ा शुरू होने पर झांसी स्टेशन पर उतारा गया।

सिंह ने बताया कि गंभीर स्थिति को देखते हुए एक महिला टिकट चेकिंग कर्मी और मौके पर मौजूद सेना चिकित्सा कोर के अधिकारी डॉक्टर रोहित बचवाला (31) ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्टेशन पर ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।

डॉक्टर बचवाला ने बताया,‘‘ शनिवार दोपहर मैं हैदराबाद जाने के लिए अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहा था तभी मैंने देखा कि एक महिला रेल कर्मचारी लिफ्ट के निकट एक गर्भवती महिला को व्हीलचेयर पर ले जा रही है। दर्द से कराहती वह महिला अचानक गिरने लगी। यह देख मैंने तुरंत जाकर उसे संभाला और उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए तथा मां-बच्चे की जान सुरक्षित रखने के लिए रेलवे कर्मियों की मदद से तुरंत प्रसव कराने का निर्णय लिया और प्लेटफार्म पर ही अपने पास मौजूद उपकरणों की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘प्रसव के दौरान गर्भनाल को जकड़ने के लिये महिलाओं के बालों में प्रयोग होने वाली हेयर पिन की भी मदद ली। बच्चे की स्थिति स्थिर होने के बाद मैंने एक ‘पॉकेट नाइफ’ से गर्भनाल काटकर मां और बच्चे को अलग किया। मां और बच्चे की हालत नाजुक थी और ऐसे में हर पल मायने रखता है।’’

बचवाला का कहना था कि स्थिति को संभालने के लिये बहुत कम वक्त था, इसलिये उन्होंने प्लेटफार्म पर ही अस्थायी प्रसव क्षेत्र बनाया और उपलब्ध सामग्रियों की मदद से बुनियादी स्वच्छता सुनिश्चित की। प्रसव के बाद, मां और बच्चे दोनों को एम्बुलेंस द्वारा स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

न्यूनतम संसाधनों का इस्तेमाल करके सेना के एक युवा डॉक्टर द्वारा आनन-फानन में सुरक्षित तरीके से की गई इस प्रक्रिया को देखकर आसपास खड़े लोग दंग रह गए।

यह भी एक संयोग रहा कि जटिल चिकित्सकीय प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद मेजर बचवाला समय पर हैदराबाद के लिए अपनी ट्रेन पर सवार भी हो गए।

Tags: झांसी रेलवे स्टेशन पर सेना
Previous Post

हजरत इमाम हुसैन का बलिदान धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है : पीएम मोदी

Next Post

F-35 लड़ाकू विमान की मरम्मत के लिए ब्रिटेन की इंजीनियरिंग टीम केरल पहुंची

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post

F-35 लड़ाकू विमान की मरम्मत के लिए ब्रिटेन की इंजीनियरिंग टीम केरल पहुंची

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group