Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

CUET-UG के परिणाम घोषित, एक अभ्यर्थी ने पांच में से चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल हासिल किये

admin by admin
July 4, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को घोषणा की कि सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) में एक अभ्यर्थी ने चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किये जबकि देशभर के 17 अभ्यर्थियों ने तीन विषयों में शीर्ष पर्सेंटाइल हासिल किया है।

एनटीए ने 13,54,699 अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में सीयूईटी-यूजी आयोजित की थी। इन अभ्यर्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए विभिन्न विषयों की परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘केवल एक अभ्यर्थी ने अपने चुने हुए पांच विषयों में से चार में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। कुल 17 अभ्यर्थियों ने तीन विषयों में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं, जबकि 150 अभ्यर्थियों ने दो विषयों में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं।’’

कुल मिलाकर, सीयूईटी-यूजी 2025 में अभ्यर्थियों को 37 विषय (13 भाषाएं, 23 डोमेन-विशिष्ट विषय और सामान्य योग्यता परीक्षा) पेश किए गए थे।

अभ्यर्थी भाषा और सामान्य योग्यता परीक्षा समेत अधिकतम पांच विषय चुन सकते हैं।

प्रश्न पत्र 13 भाषाओं में था, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल थे।

सीयूईटी-यूजी 2025 परीक्षा 300 शहरों में आयोजित की गई थी, जिसमें देश के बाहर के 15 शहर अबू धाबी, दोहा, दुबई, म्यूनिख, काठमांडू, कुआलालंपुर, कुवैत सिटी, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, पश्चिम जावा और वाशिंगटन शामिल थे।

देश में स्नातक स्तर पर दाखिले के लिए प्रवेश द्वार माने जाने वाले सीयूईटी-यूजी में इस साल रिकॉर्ड 13.5 लाख आवेदन आए। सबसे ज्यादा 8.14 लाख अभ्यर्थी अंग्रेजी के लिए उपस्थित हुए, इसके बाद रसायन विज्ञान के लिए 5.70 लाख और सामान्य परीक्षा के वास्ते 6.59 लाख अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

पिछले वर्ष से कुछ बदलाव करते हुए, परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) तरीके से आयोजित की गई थी। वर्ष 2022 में सीयूईटी-यूजी परीक्षा का पहले संस्करण तकनीकी गड़बड़ियों से ग्रस्त रहा था।

यह परीक्षा 2024 में पहली बार हाइब्रिड तरीके से आयोजित की गई थी। आयोजन से एक रात पहले इसे दिल्लीभर में कुछ कारणों से रद्द कर दिया गया था।

Tags: CUET-UG के परिणाम घोषितएक अभ्यर्थी
Previous Post

अयोध्या में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना की मिली अनुमति

Next Post

रुदौली में शारदा सहायक नहर में लगी कटान, एसडीएम की सूझबूझ से बचा गांव

Related Posts

देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
Next Post

रुदौली में शारदा सहायक नहर में लगी कटान, एसडीएम की सूझबूझ से बचा गांव

Recent Posts

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group