अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाली मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक अंजुला सक्सेना आज सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गईं।
उन्होंने पूरे 39 वर्षों तक भारतीय रेल में अपने कार्यकौशल, समर्पण और निष्ठा से महत्वपूर्ण योगदान दिया। सेवानिवृत्ति के इस भावुक अवसर पर स्टेशन परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें अंजुला सक्सेना को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार चौबे, CMI निरीक्षक अजय बहादुर सिंह, वर्तमान आरक्षण पर्यवेक्षक फूलचंद, A.C. मिश्रा, तथा उनके पति रिटायर्ड मुख्य टिकट निरीक्षक मुकुल सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इनके साथ रेलवे के अन्य कई कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और अंजुला सक्सेना को भावभीनी विदाई दी।








