Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर: महंत के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित

admin by admin
June 28, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

कानपुर जिले के पनकी इलाके में स्थित एक मंदिर के पुजारी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में बादशाही नाका थाने के प्रभारी को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया।

पुजारी ने कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर पुलिस ने अतिरिक्त ‘साउंड सिस्टम’ हटाए बिना जगन्नाथ रथ यात्रा को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी तो वह आत्मदाह कर लेंगे।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सत्यजीत गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि महंत जितेंद्र दास के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने के आरोप में थाना प्रभारी (बादशाही नाका) राजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने महंत, भक्तों और अन्य लोगों से अपील की है कि वे अतिरिक्त ‘साउंड सिस्टम’ हटाए बिना जगन्नाथ रथ यात्रा निकालें क्योंकि इसमें पहले ही देरी हो चुकी है और अतिरिक्त ‘साउंड सिस्टम’ हटाने से और देरी होगी। शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने का भी अनुरोध किया गया है।’

एहतियात के तौर पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आरक्षित पुलिस बल और पड़ोसी पुलिस थानों के कर्मियों को रास्ते में तैनात किया गया था।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘स्थिति नियंत्रण में है, हम अभी भी सतर्क हैं और स्थिति पर कड़ी निगाह रख रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। अतिरिक्त डीसीपी महेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पुलिस द्वारा जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजकों से अतिरिक्त ‘साउंड सिस्टम’ हटाने के लिए कहने पर भक्त नाराज हो गए और नयागंज में धरने पर बैठ गए।

महंत जितेंद्र दास ने संवाददाताओं को बताया कि जब वे रथ यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे तभी दोपहर एकबजे बादशाही नाका थाना प्रभारी पुलिस के साथ वहां पहुंचे और केवल दो स्पीकर लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ‘जब हमने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है, तो पुलिसकर्मियों ने हमारे साथ दुर्व्यवहार किया।’

पुलिस के दुर्व्यवहार से नाराज समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने महंत और उनके समर्थकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे।

समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

महंत जितेंद्र दास ने चेतावनी दी कि अगर रात आठ बजे तक दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आत्मदाह कर लेंगे। इसके बाद आला अधिकारी हरकत में आए। थाना प्रभाारी को निलंबित करने के बाद रात करीब आठ बजे जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई।

Tags: कानपुर: महंत के साथ दुर्व्यवहार करने
Previous Post

Ayodhya: मोहर्रम का चांद आया नजर; मुस्लिम समाज में माहौल हुआ गमगीन

Next Post

पुरी रथयात्रा के दौरान करीब 600 लोगों की तबीयत बिगड़ी, कई लोग अस्पतालों में भर्ती

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
Next Post

पुरी रथयात्रा के दौरान करीब 600 लोगों की तबीयत बिगड़ी, कई लोग अस्पतालों में भर्ती

Recent Posts

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group