अयोध्या, मवई थाना क्षेत्र के नरौली स्थित शारदा सहायक नहर पर दो बाइक सवार नकाब पोशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार की देर शाम की है।
मवई थाना क्षेत्र के बघेढ़ी गांव निवासी संदीप कुमार अपनी पत्नी के साथ ससुराल से अपने घर आ रहे थे, तभी नेवाजपुर व नरौली के बीच नहर के पास बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया।
बदमाशों ने संदीप को चाकू दिखाकर उनकी लाकेट को छीनने का प्रयास किया विरोध करने पर बदमाश ने संदीप पर हथौड़े से वार कर दिया। इतने में बदमाशों ने संदीप की पत्नी के गले से दो सोने की लाकेट छीनकर फरार हो गए।
संदीप ने घटना की सूचना तत्काल मवई एसओ को दिया।घटना की सूचना मिलते ही रूदौली सीओ आशीष निगम,मवई एसओ सुरेश कुमार पटेल, पटरंगा थानाध्यक्ष शशिकांत यादव ने घटनास्थल पर भारी पुलिस बक के साथ पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की गहनता से छानबीन किया।
तत्काल हरकत में आई पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित संदीप ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मवई थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मवई सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है।
उन्होंने बताया की लुटेरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। सम्बन्धित स्थानों पर दबिश भी दी गई है।


