Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सरकार ने तीन रेल ओवर ब्रिज और गंगा नदी पर एक नया पुल बनाने की मंजूरी दी

admin by admin
June 25, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय संपर्क बेहतर करने और यातायात भीड़ को कम करने के उद्देश्य से तीन रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) और गंगा नदी पर एक नया पुल बनाने की मंजूरी दी है।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि बलरामपुर, कानपुर और उन्नाव के शुक्लागंज में स्थित इन परियोजनाओं को योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंजूरी दे दी है और इन्हें उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा।

बयान के अनुसार, इन परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई हैं और इनके निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए दो वर्ष की समयावधि तय की गयी है।

बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार, देवीपाटन मंदिर के समीप तुलसीपुर-गोंडा रेल खंड पर 57 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से लगभग 629 मीटर लंबे ‘रेल ओवरहेड ब्रिज’ (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा। इससे तीर्थयात्रियों को धार्मिक स्थल तक आने-जाने में सुविधा होगी और स्थानीय निवासियों की दैनिक यात्रा भी आसान और सुगम हो जाएगी।

बयान के मुताबिक, कानपुर में, कानपुर सेंट्रल-रावतपुर-अनवरगंज रेल खंड पर 151 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन वाला आरओबी बनाया जाएगा। इसके साथ ही जीटी रोड पर चार लेन का फ्लाईओवर और घंटाघर (जरीब चौकी) के पास दो लेन का फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा।

बयान के अनुसार, गंगा नदी पर 163 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से एक नया चार लेन का पुल बनेगा। यह दोनों तरफ से ही संपर्क मार्ग से युक्त होगा और पुराने क्षतिग्रस्त कानपुर-शुक्लागंज पुल से 50 मीटर की दूरी पर (अपस्ट्रीम दिशा में) स्थित होगा।

इन परियोजनाओं पर कुल अनुमानित लागत 372 करोड़ रुपये से अधिक आएगी, जिसमें से केवल कानपुर से संबंधित कार्यों पर 315 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

बयान में कहा गया कि ये परियोजनाएं न केवल सड़क और रेल संपर्क को बेहतर बनाएंगी, बल्कि लंबे समय से चली आ रही शहरी परिवहन संबंधी चुनौतियों का समाधान करेंगी, जिससे यात्रा सुगम होगी और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे को तैयार किया जाएगा।

Tags: सरकार ने तीन रेल ओवर ब्रिज और गंगा नदी
Previous Post

लखीमपुर खीरी: तेंदुए के हमले में खुद को बचाने के लिए युवक ने दिखाई जीवटता

Next Post

नाटो के ऐतिहासिक सम्मेलन के लिए जुट रहे हैं वैश्विक नेता, दिशा होगी तय

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
Next Post

नाटो के ऐतिहासिक सम्मेलन के लिए जुट रहे हैं वैश्विक नेता, दिशा होगी तय

Recent Posts

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद (सराय भारती) गांव में एक वृद्ध महिला और उसकी दिव्यांग व दृष्टिबाधित...

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)...

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group